छठ बाद बढ़ेगा चुनावी घमासान, पीएम मोदी करेंगे रोड शो, राहुल-प्रियंका करेंगे धुआंधार प्रचार

छठ बाद बढ़ेगा चुनावी घमासान, पीएम मोदी करेंगे रोड शो, राहुल-प्रियंका करेंगे धुआंधार प्रचार

पटना : बिहार में नेताओं का चुनावी दौरे का घमासान बढ़ने वाला है। कल यानी 28 अक्टूबर को छठ के समापन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी बिहार के चुनावी दौरे पर आने वाले हैं।

DIARCH Group 22Scope News

महागठबंधन की घोषणा पत्र जारी करने में होंगे शामिल

प्रियंका गांधी 28 अक्टूबर को बिहार दौरे पर आने वाली है जिसमें वो पटना में दो चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। इसके अलावा बेगूसराय में भी उनकी सभा प्रस्तावित है। महागठबंधन के घोषणा पत्र जारी करने में भी शामिल रहेंगी। वहीं राहुल गांधी भी 29 अक्टूबर को मुजफ्फपुर के सकरा में सभा को संबोधित करेंगे।

 रोड शो के साथ ही चुनावी सभा करेंगे PM मोदी 

बिहार चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का भी चुनावी दौरा फिक्स है। पीएम की कुल 12 चुनावी सभा प्रस्तावित है। पीएम मोदी दो नवंबर को बिहार में दो चुनावी सभा आरा और नवादा में करेंगे। इसके बाद पटना में रोड शो भी करेंगे। पटना के आयुर्वेदिक कॉलेज से नाला रोड तक कुल डेढ़ किलोमीटर में पीएम मोदी का रोड शो होगा।

यह भी देखें :

PM मोदी के चुनावी कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रह है

पीएम मोदी के चुनावी कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रह है। इस अवसर पर स्थल निरीक्षण का कार्य भी कल नेताओं द्वारा किया गया है। जिसमें बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंंद्र प्रधान, मंत्री नितिन नवीन, महासचिव ऋतुराज सिन्हा, डॉ. संजय मयूख और दानिश इकबाल सहित कई नेता मौजूद थे। गौरतलब हो कि इससे पहले पीएम मोदी ने 29 मई को पटना में रोड शो किया था जो पटना एयरपोर्ट से लेकर भाजपा कार्यालय में संपन्न हुआ था।

ये भी पढ़े : वीआईपी सुप्रीमों मुकेश सहनी का मंत्री संजय सरावगी पर जमीन घोटाले का आरोप

गुमला सिंचाई विभाग में ऐसा क्या हुआ कि अकाउंटेंट और संवेदक...

Gumla Irrigation Department News: गुमला जिले के लघु सिंचाई विभाग (सिसई क्षेत्र) में भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है।...

Jamshedpur Crime News: DD Bar के बाहर युवक की मौत के...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में DD Bar के बाहर मारपीट और 'चापड़' (भारी धारदार हथियार) से हमले की घटना ने...

Hazaribagh Doda Seizure News: हजारीबाग में बड़ी कार्रवाई, 697 किलो अवैध...

Hazaribagh Doda Seizure News: अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने हजारीबाग जिले के बरही पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित...