Dhanbad: उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे परिवार के लोग, इधर घात लगाए चोरों ने छठ व्रती के घरों को बनाया निशाना, लाखों के गहने-नगदी ले उड़े

255
22Scope News -बिहार न्यूज झारखंड न्यूज
Bihar Jharkhand News 22Scope
Advertisment

Dhanbad: आस्था और श्रद्धा के महापर्व छठ पूजा की सुबह जब लोग सूर्य को अर्घ्य देने घाट की ओर गए थे, उसी दौरान चोरों ने मौका पाकर दो घरों को निशाना बना लिया। बोर्रागढ़ इलाके में हुई इस वारदात में चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात, नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

Advertisment

Dhanbad: चोरों ने छठ व्रती के घरों को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य सुबह पूजा के लिए घाट पर गए थे। जब वे वापस लौटे तो घरों के ताले टूटे मिले और अंदर के अलमारी व संदूक खुले हुए थे। सूचना मिलते ही धनबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चोरी की यह घटना छठ पर्व के उल्लास के बीच दहशत का माहौल पैदा कर गई है। स्थानीय लोगों ने इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।

Dhanbad: छठ पूजा सूर्य देव की उपासना

महापर्व छठ पूजा भारत के सबसे प्राचीन और पवित्र पर्वों में से एक है। यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित होता है। छठ पूजा मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में बड़े धूमधाम से मनाई जाती है।

छठ पूजा सूर्य देव की उपासना का पर्व है। मान्यता है कि सूर्य की उपासना से आरोग्य, समृद्धि और संतान सुख की प्राप्ति होती है। यह पर्व प्रकृति, शुद्धता और आत्मसंयम का प्रतीक है। व्रती बिना पानी पिए उपवास रखकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हैं।

Advertisement