मतदाता जागरूकता हेतु जीविका के द्वारा क्रिकेट सह खेलकूद के माध्यम से चलाया गया अभियान

नौबतपुर : पटना जिले के नौबतपुर प्रखंड के नारायणपुर ग्राम में जीविका दीदियों के माध्यम से वृहद पैमाने पर आज मतदाता जागरूकता अभियान किया गया। जिसके लिए 1500 दीदियों के साथ मानव श्रृंखला बनाके मतदान की तिथि से अवगत करवाया गया। इसके अलावा प्रखंड के नारायणपुर खेल मैदान में मतदाता जागरूकता के तहत क्रिकेट सह खेलकूद आयोजन जीविका नौबतपुर के द्वारा किया गया। इस क्रिकेट सह खेलकूद कार्यक्रम का उद्घाटन भूमि सुधार उप समाहर्ता, पालीगंज जनक कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार और नौबतपुर व जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका पटना मुकेश कुमार सासमल के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।

Goal 7 22Scope News

हमारे देश में चुनाव 5 सालों के बाद ही आते हैं – जीविका दीदी

इस दौरान जनक कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता पालीगंज ने जीविका दीदी को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में चुनाव पांच सालों के बाद ही आते हैं। इन चुनावों का मकसद हम अपने देश और राज्य के लिए अच्छे प्रतिनिधियों का चयन करना होता है ताकि देश में या राज्य में अच्छी सरकार का गठन किया जा सके। इस लोकतंत्र में मतदान से हमें सरकार चुनने का मौका मिला है। लोगों को यह मौका बड़ी मुश्किलों के बाद मिला है। इसलिए चुनाव में हर मतदाता को अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। मतदान में हर मतदाता को हर हाल में भाग लेना चाहिए।

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत खेले गए क्रिकेट एवं खेलकूद में भाग लिए

इस मतदाता जागरूकता अभियान के तहत खेले गए क्रिकेट एवं खेलकूद में भाग लिए प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं क्रिकेट टीम में विजेता एवं उपविजेता टीम को जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका के कर कमलों द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में कबड्डी, रस्सी कश, म्यूजिकल चेयर, दौड़ और क्रिकेट का आयोजन किया गया। आज के इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में दीपक कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका व जिला से आए सभी विषयगत प्रबंधक, लेखपाल एवं नौबतपुर जीविका के सभी कर्मी एवं जीविका समूहों से जुड़ी दीदियों की कुल 1500 सहभागिता के साथ मतदाता जागरूकता अभियान बड़े पैमाने पर रही।

Naubatpur Jivika 1 22Scope News

यह भी पढ़े : हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, लापता महिला की लाश बरामद…

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...