भभुआ में प्रशांत किशोर पर गरजे मनोज तिवारी बोले, बोले – सिर्फ वोट काटने आए हैं, बिहार को फिर जंगलराज में नहीं जाने देंगे

भभुआ में प्रशांत किशोर पर गरजे मनोज तिवारी बोले, बोले – सिर्फ वोट काटने आए हैं, बिहार को फिर जंगलराज में नहीं जाने देंगे

कैमूर : दिल्ली सांसद और कैमूर का लाल मनोज तिवारी ने भभुआ में जनसभा के दौरान विपक्ष और प्रशांत किशोर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा – का करिहन, खाली वोट कटीहन! क्योंकि सारा काम एनडीए करता है, और श्रेय लेना चाहते हैं विपक्ष वाले।

DIARCH Group 22Scope News

man 22Scope News

कैमूर की चारों सीटों पर गड़ेगा एनडीए का झंडा

भभुआ विधानसभा के बेलांव में भाजपा प्रत्याशी भरत बिंद के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा “मैं कैमूर का बेटा हूं, कैमूर मेरा सम्मान है, और मैं चाहता हूं कि यहां का हर गांव, हर विधानसभा तरक़्क़ी करे ।”उन्होंने जनता से अपील की कि जैसे 2015 में कैमूर की चारों सीटों पर भाजपा को जीत दिलाई थी, वैसे ही इस बार भी एनडीए को जिताएं।

राजद पर लगाया आरोप, पूछा – क्या ऐसी सरकार चाहिये

मनोज तिवारी ने कहा “प्रशांत किशोर के आने से एनडीए को कोई फर्क नहीं पड़ता, वो बस वोट काटने आए हैं। विपक्ष फिर से बिहार में जंगलराज लाना चाहता है।” उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में राजद कार्यकर्ताओं ने उनके रोड शो के दौरान गाड़ी रोकी, नारे लगाए और कट्टा लहराते हुए धमकी दी। तिवारी ने जनता से सवाल किया और पूछा क्या बिहार की जनता ऐसी सरकार चाहती है, जहाँ कट्टा लेकर लोग सड़क पर धमकाते फिरें?”

मां मुंडेश्वरी धाम बनेगा पर्यटन स्थल

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार बिहार को विकास की राह पर ले जा रही है और अब मां मुंडेश्वरी धाम को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में काम शुरू हो गया है।

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Jamshedpur Bank Robbery: 36 करोड़ के सोना लूटकांड में चतरा से...

 जमशेदपुर के गोलमुरी केनरा बैंक लूटकांड में चतरा से कनेक्शन सामने आया है। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ...

Ranchi Crime: पत्नी को नदी में धकेलने का आरोपी पति फरार,...

 रांची के पैका पुल के पास पत्नी लखीमनी कुमारी को नदी में धकेलने के आरोपी पति मिथुनजय महतो की तलाश जारी है। मोबाइल लोकेशन...

Physics Wallah Ranchi: कोचिंग संस्थान सील करने पर हाईकोर्ट सख्त, नगर...

 रांची के प्रणामी हाइट्स में Physics Wallah कोचिंग परिसर सील करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए...