बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण में RJD के आरोपों पर चुनाव आयोग का बड़ा बयान—कहा, सभी मतदान केंद्रों पर वोटिंग शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से जारी।
Bihar Election Phase 1 Voting LIVE : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान गुरुवार को जारी है। इस बीच राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई जब आरजेडी (RJD) ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया कि राज्य के कई इलाकों में बिजली काट दी गई है ताकि मतदान की रफ्तार धीमी की जा सके।
आरजेडी का दावा था कि जिन क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत समर्थन प्राप्त है, वहां पर अचानक बिजली गुल होने से मतदाताओं को परेशानी हो रही है। इस पर चुनाव आयोग ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह आरोप “पूरी तरह से निराधार और भ्रामक” हैं। आयोग ने साफ किया कि सभी मतदान केंद्रों पर वोटिंग सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है।
Bihar Election Phase 1 Voting LIVE
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि सभी जिलों से लगातार अपडेट मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इलेक्शन वॉर रूम से मतदान प्रक्रिया पर निगरानी रखी जा रही है और अब तक किसी भी जगह से किसी तकनीकी या प्रशासनिक बाधा की पुष्टि नहीं हुई है।
Key Highlights
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान जारी
RJD ने लगाया आरोप—कई जगहों पर बिजली काटने से मतदान धीमा
चुनाव आयोग ने कहा—“आरोप भ्रामक, सभी केंद्रों पर मतदान सुचारू
चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार खुद वॉर रूम से निगरानी में
पहले चरण की 121 सीटों पर एनडीए-महागठबंधन में कड़ी टक्कर
चुनाव आयोग की इस त्वरित प्रतिक्रिया ने आरजेडी के आरोपों पर विराम लगा दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, पहले चरण की 121 सीटें बिहार की सत्ता की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। इन सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है।
2020 के विधानसभा चुनाव में इन्हीं 121 सीटों में से महागठबंधन ने 65 और एनडीए ने 56 सीटें जीती थीं। इस बार भी मुकाबला बेहद कांटे का है। इन इलाकों में मगध, मिथिलांचल, भोजपुर, सीमांचल और तिरहद के क्षेत्र शामिल हैं।
Bihar Election Phase 1 Voting LIVE
राजनीतिक समीकरण के लिहाज से यह भी दिलचस्प है कि तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा जैसे बड़े चेहरे इसी चरण में मैदान में हैं। ऐसे में यह चरण न केवल बिहार के लिए, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी संकेत तय करेगा कि जनता का मूड किस ओर झुक रहा है।
अब देखना यह होगा कि पहले चरण का यह मतदान आगामी चरणों के लिए किस तरह का माहौल तैयार करता है—क्योंकि बिहार में जो जनता का दिल जीतेगा, वही असली बाजीगर कहलाएगा।
Highlights



















