Advertisment

Lucknow पहुंचे आजम खान, सपा चीफ से की घर जाकर मुलाकात

Lucknow: समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स‘ पर पोस्ट किया है. जिसमें सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान उनके साथ दिखे. बताया जा रहा है कि आजम खान लखनऊ आए हैं. जहां उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात की है. यह मुलाकात आजम खान ने उसके आवास पर जाकर की है. मुलाकात के दौरान आजम खान के बेटे अब्दुल्ला खान भी उनके साथ थे. अपने एक्स अकाउंट में तस्वीरें पोस्ट करते हुए सपा चीफ अखिलेश यादव ने  लिखा, ‘न जाने कितनी यादें संग ले आए, जब वो आज हमारे घर पर आए! ये जो मेलमिलाप है यही हमारी साझा विरासत है.’ तस्वीरों को देखकर सभी अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद अब इन दोनों नेता के बीच जीतने भी प्रकार के गिले-शिकवे थे सभी दूर हो गए हैं. क्योंकि सामने आई तस्वीर में दोनों नेता काफी खुश दिख रहे हैं. ये भी हो सकता है कि अखिलेश यादव तस्वीरे  साझा करके सभी को ये संदेश दे रहे हो कि अब सब ठीक है.

Lucknow: समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव
Lucknow: समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव

दोनों के बीच हुई ढेर सारी बातें

तस्वीरें साझा करते हुए सपा चीफ ने लिखा, उसे देखकर भी कहा जा सकता है कि दोनों नेता के बीच ढेर सारी गुफ्तगू हुई है. वहीं आजम खान ने भी ये कहा कि जन दो नेता मिलते हैं तो कई सारी राजनीति से जुड़ी बाते होती है. मैं भी बिहार चुनाव में जाना चाहता हूं. मगर बिहार में चल रहे अभी के जंगलराज में नहीं जाना चाहता.

मुसलमानों को डराने के लिए जय श्री राम का नारा लगाया जाता है: आजम खान

बातचीत के दौरान आजम खान ने कहा कि ‘जय श्री राम‘ का नारा लगाना गलत नहीं है. मगर इस नारे का प्रयोग दहशतगर्दी के लिए नहीं की जानी चाहिए. यदि किसी मुस्लिम मोहल्ले से हिन्दुओं के अंदर दहशत फैलाने के लिए ‘अल्लाह हू अकबर‘ का नारा लगाया जाता है तो वह गलत हो जाता है. मगर मुसलमानों को डराने के लिए भी जय श्री राम का नारा नहीं लगाना चाहिए. मुसलमानों को डराने के लिए जब जय श्री राम का नारा लगाया जाता है तो वह गलत क्यों नही होता है. वहीं अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि हम 2027 के चुनाव में हिस्सेदार रहेंगे. सरकार ने मुझे सबसे बड़ा माफिया बता दिया है. मैं साफ कर देना चाहता हूं कि 2027 में होने वाले चुनाव में हम मजबूत तरीके से भागीदारी लेंगे.

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल. खियांगते गिरफ्तार, CID का बड़ा एक्शन;...

 JPSC धांधली मामले में CID ने पूर्व चेयरमैन एल. खियांगते को गिरफ्तार कर लिया है। भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर उनसे लगातार...

JPSC Student Protest: पीछे के रास्ते से विधानसभा के करीब पहुंचे...

 रांची में JPSC JSSC छात्रों ने मुख्य रास्ते के बजाय पीछे के रास्ते से विधानसभा के करीब पहुंचकर सातवीं बैरिकेडिंग भी तोड़ दी। पुलिस...

JPSC Student Protest: विधानसभा के पास छात्रों पर लाठीचार्ज, कई घायल!

रांची में JPSC JSSC छात्रों के विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कई छात्र घायल हुए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों की ओर से...