Dhanbad News: झरिया में सड़क हादसा, हाइवा की चपेट में आने से युवक की हालत गंभीर

Dhanbad News: झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामाडोबा को-ऑपरेटिव कॉलोनी के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में 25 वर्षीय हीरा पंडित आ गए. चपेट में आने से हीरा पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया.

वहीं, हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने हाइवा को जब्त कर चालक को पकड़ लिया. उनकी मांग थी कि घायल युवक को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए. घटना की सूचना मिलने पर जोड़ापोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेने का प्रयास किया, लेकिन भारी विरोध के कारण पुलिस को उसे वहीं छोड़ना पड़ा. वहीं इस घटना को लेकर हाइवा चालक ने भी अपनी गलती स्वीकार की है.

उन्होंने कहा कि एक अन्य वाहन को बचाने की कोशिश में यह दुर्घटना हुई है. स्थानीय लोगों ने कहा कि बिना बेहतर इलाज और मुआवजे के चालक को नहीं छोड़ा जाएगा. घटना पर पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल टिप्पणी करने से इनकार किया है.

सीयूजे में ‘Swabhimani Birsa 2025’ का समापन: Birsa Munda 150th Birth Anniversary पर Tribal Culture का अद्भुत प्रदर्शन

Content English Vedanta Quarter Page page 0001 1 22Scope News

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...