घरों व दुकानों में चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह के 2 सदस्य अवैध हथियार, गोली व चोरी के औजार के साथ गिरफ्तार

मधेपुरा : घरों व दुकानों में चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह के दो सदस्यों को मधेपुरा पुलिस ने अवैध हथियार, गोली और चोरी के औजारों के साथ गिरफ्तार किया है। मधेपुरा में रात्रि के दौरान बढ़ रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह ने विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और मधेपुरा थाना क्षेत्र में रात के गश्ती बढ़ाने के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

पश्चिमी बायपास रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति हथियार के साथ घूम रहा है – मधेपुरा सदर थानाध्यक्ष

इसी बीच 15 नवंबर को मधेपुरा सदर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि पश्चिमी बायपास रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए थाना अध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस को देखते ही एक युवक तेजी से पछवरिया बांध की ओर भागने लगा। संदिग्ध हरकत को देखते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सहरसा के लहुना पस्तपार निवासी मो. कुर्बान के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके कमर से एक लोडेड देसी कट्टा, एक जिंदा गोली तथा बैग से चोरी करने में उपयोग होने वाले औजार बरामद किए गए।

मो. कुर्बान ने कहा- यह हथियार उसके सहयोगी मो. अफरोज का है, जो मधेपुरा का रहने वाला है

आपको बता दें कि हथियार के संबंध में पूछे जाने पर मो. कुर्बान ने बताया कि यह हथियार उसके सहयोगी मो. अफरोज का है, जो मधेपुरा का रहने वाला है और उनके साथ मिलकर मधेपुरा, सहरसा समेत कई स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। उसने यह भी स्वीकार किया कि पकड़ लिए जाने की स्थिति में ये लोग हथियार का भय दिखाकर फरार हो जाते थे। कुर्बान के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुलिस ने मो. अफरोज के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से चोरी किया गया डीवीआर भी बरामद हुआ। दोनों आरोपियों ने मधेपुरा थाना क्षेत्र सहित सहरसा जिले की कई चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकारी है। मो. कुर्बान पर कुल नौ और मो. अफरोज पर 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस का मानना है कि इनकी गिरफ्तारी से जिले में चोरी की घटनाओं में कमी आएगी। बरामदगी में देसी कट्टा, जिंदा गोली, लोहे का खंती, सलाई रिंच, जमुरा, पेचकश, एक सैमसंग मोबाइल और डीवीआर शामिल हैं।

यह भी पढ़े : गोपालगंज में मतगणना के दिन बड़ी वारदात टली, कुख्यात बाबर कार्बाइन-पिस्टल के साथ गिरफ्तार

रमण कुमार की रिपोर्ट

Hemant Soren: मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने...

Hemant Soren News, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन की...

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...

GST Reform: जीएसटी में बड़ा बदलाव, अब गिरफ्तारी से पहले कोर्ट...

GST Council के फैसलों से कारोबारियों को राहत मिलने का दावा। टैक्स चोरी के आपराधिक मामलों की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़...