कुचायकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर ट्रक से 5019 लीटर शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज : शराबबंदी लागू होने के बावजूद बिहार में शराब तस्करी का धंधा लगातार सक्रिय है। दूसरे राज्यों से अवैध तरीके से शराब मंगाकर बिहार में खपाने की कोशिशें लगातार जारी रहती हैं। हालांकि उत्पाद विभाग और बिहार पुलिस ऐसे तस्करों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में गोपालगंज पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने मौके से कंटेनर में सवार 2 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया

कुचायकोट थाना पुलिस ने एनएच-27 बलथरी चेकपोस्ट के नजदीक चेकिंग के दौरान एक कंटेनर ट्रक से 5019.48 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से कंटेनर में सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों युवक बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं तथा यह भारी मात्रा में शराब लेकर मुजफ्फरपुर जा रहे थे। गिरफ्तार तस्करों की पहचान जितेंद्र पासवान और बिरजू कुमार दोनों मुजफ्फरपुर के निवासी हैं।

कंटेनर ट्रक भारी मात्रा में शराब लेकर गोपालगंज होते हुए आगे की ओर जा रहा था

पुलिस के अनुसार, कंटेनर ट्रक भारी मात्रा में शराब लेकर गोपालगंज होते हुए आगे की ओर जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चेकपोस्ट पर वाहन को रोका और तलाशी के दौरान शराब के बड़े जखीरे का खुलासा हुआ। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है।

Gopalganj Wine 1 22Scope News

कुचायकोट थाने की इस कार्रवाई को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है

कुचायकोट थाने की इस कार्रवाई को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। कुचायकोट थाना अध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि कुचायकोट थाना की पुलिस ने कंटेनर ट्रक को जब्त करते हुए मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस शराब खेप को कहां से लोड किया गया था और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए गोपालगंज पुलिस लगातार वाहनों की चेकिंग और विशेष अभियान चला रही है, जिससे जिले में शराब तस्करी पर रोक लग सके।

यह भी पढ़े : गोपालगंज में मतगणना के दिन बड़ी वारदात टली, कुख्यात बाबर कार्बाइन-पिस्टल के साथ गिरफ्तार…

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: रांची में राजद का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय...

 रांची में तेजस्वी यादव का पहला दौरा, कार्यकर्ता सम्मेलन में राजद की ताकत का प्रदर्शन, राष्ट्रीय पार्टी बनने की रणनीति पर जोर।Tejashwi Yadav Ranchi...

Ramgarh Crime News: राहुल दुबे गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार,...

रामगढ़ में पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम की। हथियार, कार, मोबाइल और लैपटॉप बरामद।Ramgarh...

सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न- संगीत, संस्कृति और...

Patna: संगीत, संस्कृति और कला के संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित संस्था “सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव रविवार को पप्पू बैंक्वेट हॉल, महावीर कॉलोनी,...

Maiya Yojna की किस्त जारी, रांची जिला में 3 लाख 89...

Jharkhand: झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना Maiya Yojna की मार्च की किस्त जारी कर...

CM Nitish Kumar ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न...

Patna: CM Nitish Kumar ने आज पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही कई विकास कार्यों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img