पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी का खुलासा, सोना, चांदी व नगदी के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार

कटिहार : कटिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने चांदी, सोना व नगदी के साथ तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मंजू देवी ने लिखित आवेदन में बताया था कि तीन अज्ञात चोर ने घर में घुसकर सोना, चांदी और नगदी रुपए की चोरी की थी। आवेदन के आधार पर कुर्सेला थाना में भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

घटना के बाद कटिहार के SP शिखर चौधरी के नेतृत्व में टीम का किया गया गठन

आपको बता दें कि घटना की गंभीरता को देखते हुए कटिहार के पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देशानुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी सहयोग के आधार पर सतत छापेमारी के तहत कार्रवाई की गई। छापेमारी के क्रम में इस घटना में संलिप्त तीन अभियुक्त पप्पू सहनी, संतोष कुमार और मंतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 31.49 ग्राम सोना, 1.469 किलोग्राम चांदी और दो लाख 43 हजार रुपया बरामद किया गया। साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े : बगल में सोता रहा परिवार, गोदरेज से जेवर सहित कैश उड़ा ले गए चोर

Saffrn

Trending News

Jharkhand Climate Change Impact: मई में बदला मौसम का मिजाज, झारखंड...

 झारखंड में क्लाइमेट चेंज का असर साफ दिख रहा है। मई में सामान्य से 73% अधिक बारिश दर्ज हुई, कई जिलों में तापमान सामान्य...

Mandar Development News: मांडर में चार PCC Road योजनाओं का शिलान्यास,...

 मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग प्रखंड में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चार पीसीसी सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं...

Bihar Investment News: गौतम अदाणी ने CM सम्राट चौधरी से की...

 अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। बिहार में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा...

ग्रामीण सड़क नेटवर्क को नई मजबूती, 38 जिलों में तेजी से...

पटना : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और बारहमासी आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री...

गुमशुदा बच्चों की खोज में तेज़ी, मिशन वात्सल्य पोर्टल पर 8681...

पटना : बिहार में गुमशुदा या लापता बच्चों का पूरा विवरण मिशन वात्सल्य पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन बच्चों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img