बगल में सोता रहा परिवार, गोदरेज से जेवर सहित कैश उड़ा ले गए चोर

मधेपुरा : मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 में अहले सुबह हुई चोरी की वारदात में एक प्रोफेसर के घर से करीब चार लाख रुपए के सामन की चोरी हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अहले सुबह तीन बजे के बाद वार्ड नंबर-1 स्थित प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद यादव के पुत्र पार्वती विज्ञान महाविद्यालय में इतिहास विभाग के व्याख्याता डॉ. संतोष कुमार के घर में कुछ चोरों ने जुगाड़ के सहारे भीतर से लगे घर के कुंडी को खोल कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

चोरों ने घर में सो रहे लोगों पर केमिकल का उपयोग कर बेहोश कर दिया, फिर की चोरी

बताया जा रहा है कि चोरों ने घर में सो रहे लोगों पर केमिकल का उपयोग कर उन्हें बेहोश कर दिया। सभी लोग गहरी निंद में सो गए। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने गोदरेज से करीब साढ़े तीन लाख के जेवर और 50 हजार कैश निकाल कर भागने में सफल रहे। जब सुबह लोगों की नींद खुली तो गोदरेज का दरवाजा खुला देख सन रह गए। डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि जब सुबह वे अपने बच्चे को जगा रहे थे तो वे जग नहीं पा रहे थे। पीड़ितों के द्वारा सुबह इस घटना की सूचना सदर थाने को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं शहर में बढ़ रहे चोरी के वारदात से आम लोग डरे हुए हैं।

यह भी पढ़े : मधेपुरा में भीषण अगलगी में पांच परिवारों का घर जलकर खाक, दमकल की गाड़ियां आग पर पाया काबू…

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

संजय सरावगी ने परिजनों को दिया भरोसा, कहा- अपराधियों की जल्द...

दरभंगा : बिहार भाजपा के अध्यक्ष सह दरभंगा नगर के विधायक संजय सरावगी आज स्वर्गीय श्रवण राम के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान...

राजगीर मलमास मेला 17 मई से, 22 कुंडों में स्नान को...

पटना : पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन नालंदा ने 17 मई से 15 जून तक आयोजित होने वाले मलमास मेला की तैयारियां पूरी कर...

बालगृह से निकलकर बनेंगे होटल मैनेजर, बैंकिंग प्रोफेशनल और उद्यमी!

पटना : घर-परिवार से बिछड़ चुके बालगृहों के बच्चों और युवाओं को अब आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की जा रही...

‘बिहार में कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही ‘कृषि अवसंरचना कोष’...

पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 'कृषि अवसंरचना कोष' (AIF) योजना की प्रगति की सराहना करते हुए कहा है...

दानापुर मंडल के कई स्टेशनों व ट्रेनों में एक साथ चला...

भोजपुर : पूर्व मध्य रेलवे का दानापुर मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img