Advertisment

झारखंड में SAHIYA Honorarium Hike: 46,083 स्वास्थ्य कर्मियों को बढ़ा मानदेय, सरकार करेगी 108.34 Crore Extra खर्च,

झारखंड में 46,083 सहिया और स्वास्थ्य कर्मियों का मानदेय बढ़ा। राज्य सरकार ने 108.34 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च की मंजूरी दी। सभी को वार्षिक प्रदर्शन पर लाभ मिलेगा।


झारखंड में SAHIYA Honorarium Hike रांची: झारखंड सरकार ने राज्यभर की सहिया और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को बड़ा लाभ देते हुए उनके मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से कुल 46,083 स्वास्थ्य कर्मियों को सीधा फायदा होगा। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य कोटे से इस प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति प्रदान कर दी है, जिसे ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

झारखंड में SAHIYA Honorarium Hike

स्वास्थ्य प्रहरी कार्यक्रम के अंतर्गत 42,964 ग्रामीण और शहरी सहिया, 2,420 सहिया साथी, ग्रामीण प्रशिक्षक दल के 388 सदस्य, शहरी प्रशिक्षक दल के 44 सदस्य, एफपी कार्यकर्ताओं की 194 टीम, आरकेएसके (किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम) के 73 सदस्य और राज्य प्रशिक्षक दल (एसटीटी) के 48 कर्मियों को इस बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलेगा।


Key Highlights

  • झारखंड में 46,083 सहिया और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी मिली।

  • राज्य सरकार इस योजना पर 108.34 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करेगी।

  • ग्रामीण-शहरी सहिया, सहिया साथी, प्रशिक्षक दल और RKSK कर्मी लाभान्वित होंगे।

  • 24 कार्यदिवस और वार्षिक प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहन राशि का भुगतान होगा।

  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि इससे राज्य की स्वास्थ्य सेवा मजबूत होगी।


झारखंड में SAHIYA Honorarium Hike

विभाग के अनुसार, मानदेय का निर्धारण 24 कार्यदिवस और वार्षिक कार्य प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इसी के तहत प्रोत्साहन राशि के रूप में कुल 1,08,34,65,000 रुपये (एक अरब आठ करोड़ चौंतीस लाख पैंसठ हजार) अतिरिक्त स्वीकृत किए गए हैं। यह राशि वार्षिक प्रदर्शन के अनुसार संबंधित कर्मियों को दी जाएगी।

झारखंड में SAHIYA Honorarium Hike

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बताया कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य प्रहरी कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उनके अनुसार, इस निर्णय से हजारों सहिया और अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी और इससे ग्रामीण तथा शहरी स्वास्थ्य सेवा तंत्र को गति मिलेगी।

झारखंड में SAHIYA Honorarium Hike

राज्य सरकार इस योजना पर कुल 108.34 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करेगी, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे उन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सीधा लाभ पहुंचेगा, जो जमीनी स्तर पर मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण और सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं।

Highlights

Bihar Sports News: हॉकी स्टार सावन कुमार को खेल मंत्री ने...

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अंडर 18 हॉकी एशिया कप के स्टार गोलकीपर सावन कुमार को सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि...

Bihar News: घायल BDO से मिले मंत्री श्रवण कुमार, अस्पताल पहुंचकर...

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सारण जिले के दो घायल बीडीओ से पटना के अस्पतालों में मुलाकात की। दोनों अधिकारी 25...

Misir Besra arrested: 1 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार,...

Misir Besra arrested: झारखंड पुलिस को नक्सल-विरोधी अभियानों में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने धनबाद ज़िले से शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा को...