Advertisement
Advertisement

Jamtara News: सदर अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ कर रहे हैं दुर्व्यवहार, मरीजों का सही से नहीं हो रहा इलाज

Jamtara News: जामताड़ा सदर अस्पताल से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां इलाज की कमी और अव्यवस्था ने स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा ने अस्पताल में मौजूद लापरवाही, असहयोग और डॉक्टरों के दुर्व्यवहार पर तीखा आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि हिंदी मरांडी, जो 3-4 दिनों से भर्ती हैं, उनका ब्लड लेवल मात्र 1.7 है और उन्हें तत्काल रक्त की जरूरत है. उपायुक्त के आदेश के बावजूद ब्लड फ्री चढ़ाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही है.

Jamtara News: सरकारी अस्पताल में मरीजों को बाहर से दवाई और सुई लाने को कहा जाता है: बबीता झा

बबीता झा ने कहा कि उनका बेटा खुद रक्त देने को तैयार था, लेकिन डॉक्टरों और ब्लड बैंक स्टाफ ने जरूरी कागजात तक भरने से इनकार कर दिया. अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने कहा, ‘सरकारी अस्पताल में मरीजों को बाहर से दवाई और सुई लाने को कहा जाता है. डॉक्टरों का व्यवहार बेहद गलत है और कागज लिखने तक में आनाकानी की जा रही है.’ बबीता झा ने अस्पताल की साफ-सफाई पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जहां ब्लड चढ़ाया जाता है, वहां गंदगी और बदबू के वजह से खड़ा रहना भी मुश्किल है. उन्होंने मरीजों के बीच सेब-केला वितरण कर स्थिति देखी और सोमवार को उपायुक्त से औपचारिक शिकायत करने की बात कही.

Smriti Mandhana और पलाश की शादी पोसपोंड, पिता की तबीयत बिगड़ी

Commercial Advertisment

Chhath 2026: छठ से पहले पटना की फल मंडियों में खाद्य...

 छठ महापर्व से पहले पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने फल मंडियों में छापेमारी की। इनकम टैक्स चौराहे के पास फलों के सैंपल लेकर...

CBSE Board Exam 2027: होली के दिन भी होगी 12वीं की...

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट में 22 मार्च को होली के दिन भी 12वीं के पांच विषयों की परीक्षा निर्धारित है। परीक्षाएं 16...

JPSC 14वीं PT घोटाला: 454 सफल अभ्यर्थियों ने नहीं सौंपी OMR...

JPSC 14वीं सिविल सेवा PT की मेरिट लिस्ट में शामिल 454 अभ्यर्थियों ने अब तक OMR शीट की कार्बन कॉपी नहीं सौंपी है। CID...