Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

कटिहार में त्रिकोणीय हुआ एमएलसी चुनाव, राजद को लेकर तारिक अनवर ने कह दी बड़ी बात

कटिहार में त्रिकोणीय हुआ एमएलसी चुनाव, राजद को लेकर तारिक अनवर ने कह दी बड़ी बात

कटिहार : कटिहार में त्रिकोणीय हुआ एमएलसी चुनाव- विधान परिषद चुनाव को लेकर

इस बार कटिहार पूरी तरह पॉलिटिकली हॉट हो गया है.

भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस और राजद

इस बार अलग-अलग चुनाव मैदान में होने से लड़ाई अभी से ही त्रिकोणीय हो गई है.

इस बीच कटिहार के पूर्व सांसद सह कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने

अपने प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार के बाद पूरी तरह अपने प्रत्याशी की जीत के दावा करते दिखे.

उन्होंने कहा कि राजद द्वारा गठबंधन में चुनाव नहीं लड़ने के फैसले को लेकर

समय पर राजद को अपनी गलती का भी एहसास हो जाएगा.

कश्मीर फाइल्स को हवा देने की जरूरत नहीं

वही देशभर में कश्मीर फाइल्स को लेकर चर्चा के बीच बिहार में फिल्म कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जिस मामले से आपसी तनाव बढ़ सकता है. वैसे मुद्दों को हवा देने की कोई जरूरत नहीं है. इस देश में सभी जाति-धर्म के लोग खुशी-खुशी एक साथ रहने में विश्वास करते हैं. इसलिए कांग्रेस सरकार के इस फैसले पर सवाल उठा रहा है.

RJD, JDU, कांग्रेस और BJP के प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

बता दें कि बिहार विधान परिषद चुनाव (Bihar Legislative Council Election) को लेकर अब सरगर्मी तेज हो गई है. सभी पार्टियों द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा के बाद सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में RJD, JDU, कांग्रेस और BJP के प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया.

मुजफ्फरपुर से राजद और NDA के प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया. राजद के शंभू सिंह और जदयू से दिनेश सिंह ने पर्चा भरा. दोनों के नामांकन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. इसके अलावे कांग्रेस से अजय यादव ने भी नामांकन पर्चा भरा.

महागठबंधन में टूट

उल्लेखनीय है कि स्थानीय प्राधिकार कोटे की विधान परिषद की 24 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सत्तारूढ राजग और विपक्षी दलों के महागठबंधन में टूट हो गई है. महागठबंधन में शामिल राजद और कांग्रेस अपने-अपने प्रत्याशी उतार रहे हैं, जबकि राजग में शामिल विकासशील इंसान पार्टी सात क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. हालांकि 15 सीटों पर राजग प्रत्याशी के समर्थन की घोषणा भी की है.

रिपोर्ट : श्याम

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...