Sudivya Sonu Statement: अफवाहों पर मंत्री का पलटवार , Congress Alliance और सत्ता बदलाव पर बड़ा बयान

मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि सरकार गिराने की अफवाहें बेबुनियाद हैं. कांग्रेस और महागठबंधन पूरी तरह एकजुट हैं और विपक्ष झारखंड को अस्थिर करना चाहता है.


Sudivya Sonu Statement रांची: झारखंड की राजनीति में चल रही चर्चाओं, अफवाहों और महागठबंधन पर उठ रही सवालों के बीच मंत्री सुदिव्य सोनू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि सरकार पूरी तरह स्थिर है और गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है। विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही चर्चाएं सिर्फ राजनीतिक भ्रम हैं।

मंत्री ने कहा कि गठबंधन दलों के बीच बैठकें होना स्वाभाविक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, न कि किसी राजनीतिक उथल-पुथल का संकेत।


 Key Highlights

  • मंत्री सुदिव्य सोनू ने अफवाहों को मानसिक दिवालियापन बताया

  • कांग्रेस और महागठबंधन में विवाद की चर्चाओं को खारिज किया

  • कहा, गठबंधन धर्म का पालन हमारी प्राथमिकता

  • विधानसभा में सवालों के जवाब न आने पर जांच की बात

  • विपक्ष पर राज्य को अस्थिर करने की साजिश का आरोप


 

Sudivya Sonu Statement: कांग्रेस पर उठ रहे सवालों का जवाब

जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस डर गई है और उसके नेताओं ने सीएम को फोन किया, तो मंत्री ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया:“अगर यह अफवाह है तो उसी रूप में लें. सहयोगी दल की भावना उनके बयानों और व्यवहार से साफ दिखती है.”

उन्होंने कहा कि महागठबंधन में शामिल छोटे दलों जैसे वामदलों को भी बराबर सम्मान मिलता है और सभी का योगदान सरकार की नीति निर्माण में शामिल है।

Sudivya Sonu Statement: विधानसभा में सवालों के जवाब नहीं मिलने पर जवाब

एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 90% विभागों ने सवालों का जवाब विधानसभा को नहीं भेजा। इस पर उन्होंने कहा:“मैं उस रिपोर्ट को तथ्यात्मक नहीं मानता. अगर सचिवालय इसको प्रमाणित करे तो यह गंभीर विषय है और समीक्षा होगी.”

उन्होंने यह भी कहा कि सदन सुचारू रूप से चले, इसके लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की ज़िम्मेदारी है।

Sudivya Sonu Statement: मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल विस्तार पर जवाब

रामलाल साहू के इस्तीफे के बाद खाली मंत्री पद पर बोले:“यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है कि 12वें खिलाड़ी को कब मैदान में उतारा जाएगा.”

Sudivya Sonu Statement: विपक्ष पर बड़ा हमला

अफवाह फैलाने वालों पर मंत्री ने तीखा हमला किया। उन्होंने कहा:“सोशल मीडिया और वैकल्पिक मीडिया पर जो फैलाया जा रहा है, वह राजनीतिक दिवालियापन का संकेत है.”

उन्होंने कहा कि विपक्ष उन तरीकों पर काम कर रहा है जैसा बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में देखा गया।

Sudivya Sonu Statement: लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान जरूरी

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा:“जनादेश यह कहता है कि यह गठबंधन सत्ता में रहे. इसे गिराने की कोशिश जनादेश का अपमान है.”

 

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...