Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Ranchi News: गीता कॉलोनी में अपार्टमेंट के लोग फैला रहे हैं मौहल्ले में कचड़ा, महिलाओं ने किया जमकर विरोध

Ranchi News: रांची के लटमा रोड स्थित गीता कॉलोनी में रहने वाले लोग पिछले कुछ समय से कॉलनी में फैल रहे कचड़े से काफी परेशान है. कॉलोनी से यह कचड़ा वहां के अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के द्वारा फैलाया जा रहा है. जिसके वजह से वहां रह रहे लोगों ने आवागमन के क्रम में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. आस-पास के लोगों ने अपार्टमेंट के लोगों से इस बात की शिकायत भी की थी. मगर इसका कोई प्रभाव देखने को नहीं मिला. अब गीता कॉलोनी में रहने वाले परिवारों को इस गंदे पानी और मच्छर से होने वाले बीमारियों का भी खतरा सताने लगा है. जिसे देखते हुए वहां के लोगों ने इसका जमकर विरोध भी किया है.

Ranchi News: बच्चों को स्कूल जाने में हो रही है दिक्कत

गीता कॉलनी में रहने वाले लोगों ने बताया कि सड़क पर पूरी तरफ अपार्टमेंटों का गंदा पानी फैला हुआ है. यह कचड़ा नागेश्वर अपार्टमेंट और जे.आर. गार्डन अपार्टमेंट के द्वारा सड़क में फैलाया जा रहा है. जिस वजह से हम सभी को यहां से मेन रोड तक जानें में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. खास करके हमारे बच्चों को स्कूल जानें के लिए बस या ऑटो बैठने के लिए इस गंदी और बदबूदार सड़क को पार करके जाना पड़ता है. जब वह स्कूल से घर आते हैं और बाहर खेलने के लिए जाते हैं तब भी उन्हें इस सड़क का सामना करना पड़ता है. वह इस सड़क की बदबू और गंदगी को देखकर कई बार  वापस भी लौट आते हैं.

Ranchi News: गीता कॉलोनी में अपार्टमेंट के लोग फैला रहे हैं मौहल्ले में कचड़ा
Ranchi News: गीता कॉलोनी में अपार्टमेंट के लोग फैला रहे हैं मौहल्ले में कचड़ा

IND vs SA 3rd ODI: मैच से पहले जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11

Ranchi News: गंदे पानी का असर पेयजल पर

इस गंदे पानी का असर हमारे घर में लगे नल और कुआ पर भी पड़ रहा है. जब हम नल या कुआ से पानी भरते हैं तो, पानी से खराब नाली की बदबू आती है. पानी पीने के योग्य नहीं लगता है. इन अपार्टमेंटों के आस- पास के दूसरे अपार्टमेंटों और प्राइवेट घरों में रहने वाली महिलाओं ने बताया कि हमने इसकी शिकायत नगर निगम को भी की थी. नगर निगम की ओर से फाइन भी लगाया गया, बावजूद इसके ये अपनी ही मनमानी करते हैं.

यहां की महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि जब भी इन अपार्टमेंट के लोगों से बात करने उन्हें समस्या बताने की कोशिश की गई, तो इन लोगों ने महिलाओं के साथ गाली गलौज और अभद्र व्यवहार किया. पिछले कई महीनों से पानी जमाव होने के कारण मच्छर मक्खी का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है. जिससे मलेरिया, डेंगू जैसे रोगों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है. इलाके के कई बच्चे भी आये दिन बीमार हो रहे हैं. सड़क पर पानी जमाव ने दुर्घटना को भी आमंत्रित किया है. कई बार स्कूटर और मोटर बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है.

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...