
Syed Mushtaq Ali Trophy 2025 में झारखंड की टीम ने एलीट ग्रुप डी में अपने सभी सातों लीग मैच जीत लिए हैं. मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में झारखंड पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने अपने ग्रुप में एक भी मुकाबला गंवाए बिना सीधा नॉकआउट चरण में जगह बना ली. लगातार जीतों की इस श्रृंखला ने टीम के आत्मविश्वास, संतुलन और संयम को नए स्तर पर स्थापित कर दिया है.
Syed Mushtaq Ali Trophy 2025: झारखंड के बल्लेबाजों ने की कमाल की बल्लेबाजी
राजस्थान के खिलाफ खेले गए अंतिम मुकाबले में झारखंड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के क्षति पर 215 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम की शुरुआत और मध्यक्रम दोनों ही मजबूत रहे, सलामी बल्लेबाज विराट सिंह ने 36 गेंदों में 69 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे.
वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज और इस मैच में टीम की कप्तानी कर रहे कुमार कुशाग्र ने 4 चौके और 3 छक्के की सहायता से 37 गेंदों में 55 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को मजबूत आधार दिया. इसके अलावा रोबिन मिंज ने 8 चौके और 2 छक्के के साथ केवल 27 गेंदों में 58 रन ठोककर राजस्थान के गेंदबाजों की लय पूरी तरह बिगाड़ दी.
Indigo Flight News: 7वें दिन भी यात्रियों की परेशानी जारी, 250 से अधिक उड़ानें रद्द
Syed Mushtaq Ali Trophy 2025: सुशांत और अनुकूल ने चटकाए 3-3 विकेट
झारखंड की बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों ने भी अपना काम बखूबी किया. 216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 19.2 ओवर में 179 रन पर ऑलआउट हो गई. सुशांत मिश्रा और अनुकूल रॉय ने 3-3 विकेट लिए वहीं राजदीप सिंह ने 2 विकेट लिए. झारखंड के गेंदबाजों ने लगातार विकेट चटकाए और राजस्थान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. राजस्थान की ओर से करण लांबा ने 52 रन अवश्य बनाए, लेकिन टीम को जीत के करीब नहीं ले जा सके. मैच हारने के बाद भी झारखंड के साथ राजस्थान भी नॉकआउट में प्रवेश कर गई है. राजस्थान की टीम ग्रुप में दूसरे नंबर पर रही.
Highlights




