Advertisment

Dhanbad News: बीसीसीएल क्वार्टर को चोरों ने बनाया निशाना, बंद घर से 8 लाख की चोरी, कॉलोनी में दहशत

Dhanbad News: झरिया के तिसरा थाना अंतर्गत चांदकुइयां मोड़ स्थित न्यू कॉलोनी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. एक बंद बीसीसीएल क्वार्टर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. पवन साव का परिवार इटखोरी में शादी समारोह में शामिल होने गया था. घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने रविवार 7 दिसंबर की मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अंदर से ताला बंद कर आराम से चोरी को अंजाम दिया.

Dhanbad News : पड़ोसी ने फोन कर दी मामले की जानकारी

पीड़िता संगीता देवी ने बताया कि घटना की जानकारी पड़ोसी ने फोन कर दी. सूचना मिलते ही परिवार इटखोरी से वापस लौटा. घर पहुंचने पर दरवाजे का ताला टूटा मिला और कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था. अलमारी खोलने पर पता चला कि उसमें रखे 11 हजार रुपये नगद, सोने का चैन, पांच जोड़ी सोने के कान के बाले, पांच जोड़ी सोने के कंगन, चांदी के कई कंगन व चेन, चांदी की छड़ें, सोने के दो नथ, मंगलसूत्र, चांदी की सीकरी और चांदी के सिक्के गायब थे. कुल मिलाकर लगभग 8 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी चोरी हो गई.

Syed Mushtaq Ali Trophy 2025: विराट-कुशाग्र-रॉबिन का तूफान, राजस्थान को हरा झारखंड की नॉकआउट में जबरदस्त एंट्री

Dhanbad News: पुलिस ने की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही तीसरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है. इस वारदात के बाद कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है. लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं और पुलिस से पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

Sarath CHC New Medical Officer: देवघर के सारठ अस्पताल में नए...

Sarath CHC New Medical Officer: डॉ. गुडाकेश चौधरी ने सारठ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में नए मेडिकल ऑफिसर-इन-चार्ज के तौर पर कार्यभार संभाला। पदभार...

Latehar Panchayat Sevak Bribe Case: मनिका प्रखंड कार्यालय में ACB का...

Latehar Panchayat Sevak Bribe Case: मनिका ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली विष्णुबंध और बरकाडीह पंचायतों में तैनात पंचायत सेवक नागेश्वर रजक को बुधवार को पलामू...

Maiya Samman Yojana Recovery: मंईयां सम्मान योजना में फर्जी लाभ लेने...

Maiya Samman Yojana Recovery: प्रशासन ने उन मामलों में सख्त कार्रवाई की है जिनमें 'मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना' के तहत पात्रता नियमों का उल्लंघन...