Bokaro News: पत्नी ने पति के अपहरण की दर्ज कराई शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

Bokaro News: बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर–8ए, क्वार्टर नंबर 2197 में रहने वाली अमृता सिंह ने अपने पति जयंत कुमार के अपहरण की आशंका जताते हुए बीती रात थाना में शिकायत दर्ज कराया. अमृता के अनुसार, बीती रात लगभग 10 बजे उनके पति सिगरेट लेने मोड़ की ओर गए थे. वह छत से उन्हें आते देख रही थीं, तभी उन्होंने सड़क किनारे एक सफेद रंग की कार और कुछ मोटरसाइकिलें खड़ी देखीं. कुछ देर बाद जब उनके पति घर नहीं पहुंचे तो वह नीचे उतरीं, लेकिन न उनके पति दिखाई दिए न ही वह गाड़ी.

Bokaro News: जबरन पति को बैठकर ले गए गाड़ी में: अमृता

अमृता का आरोप है कि उन्हें आशंका है कि अज्ञात लोगों ने उनके पति को जबरन गाड़ी में बैठाकर अपहरण कर लिया है. गुरुवार दोपहर उन्होंने हरला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. अमृता ने बताया कि 8 तारीख को उनके पति के मोबाइल पर एक व्यक्ति, जिसका नाम उन्होंने विनोद खोपड़ी बताया, की ओर से धमकी भरा फोन आया था. फोन पर उनके पति और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी. धमकी देने के पीछे कारण स्पष्ट नहीं है। अमृता ने कुछ अन्य व्यक्तियों के नाम भी संदिग्ध के तौर पर पुलिस को बताए हैं.

Patna News: मंत्री नितिन नवीन ने की नगर निगम की टीम के साथ बैठक, दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

Bokaro News: मामले की जांच में जुटी पुलिस

मीडिया से बातचीत में थाना प्रभारी खुर्शीद आलम ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कई कोणों से की जा रही है. उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने जिन नामों का उल्लेख किया है, पुलिस उन सभी तथ्यों की सत्यता की जांच कर रही है. स्थानीय पुलिस टीम आसपास के इलाकों की छानबीन कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने जल्द ही घटना की सच्चाई सामने लाने का भरोसा दिया है. बोकारो से चुमन की खबर…

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...