Hazaribagh News: Amba Prasad ने की प्रेस वार्ता, विधायक रोशन लाल चौधरी और NTPC पर लगाए गंभीर आरोप

Hazaribagh News: बड़कागांव की पूर्व विधायक Amba Prasad ने आज हुडहुड़ू आवास में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया. प्रेस वार्ता के माध्यम से पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने NTPC और बड़कागांव के वर्तमान विधायक रोशन लाल चौधरी पर कई गंभीर आरोप लगाए है. अंबा प्रसाद ने कहा है कि बड़कागांव में एनटीपीसी जनता को लूट रही है और अब उन्हें पैसों से बड़कागांव के वर्तमान विधायक का निजी घर का रिपेयर करवाया जा रहा है एवं वहां पर एक पब्लिक शौचालय का निर्माण करवाया जा रहा है.

उन्होंने इस मामले को लेकर चुनौती देते हुए कहा कि यदि एक ईट भी वहां पर निर्माण कार्य के दौरान लगी तो ये सही नहीं होगा. मैं लोगों के तरफ से लड़ाई करूंगी और वहां पर एक भी ईट नही लगने दूंगी. चाहे इसके लिए उन्हें धरना प्रदर्शन ही क्यों न करना पड़े है. बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने इस मामले को लेकर PIL दर्ज करने तक की बात कर डाली है.

DHANBAD NEWS: धनबाद में एक बार फिर ED की एंट्री, कोयला कारोबारी के कई ठिकानों पर कर रही है छापेमारी

Hazaribagh News: विधायक रोशन लाल चौधरी ने ये कहा

इस पूरे मामले पर टेलीफोन के माध्यम से बातचीत करते हुए बड़कागांव के वर्तमान विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि वह अभी दिल्ली में है और यहां पर इलाज कराने आए हैं. लेकिन जितने भी आरोप अंबा प्रसाद ने उन पर लगाए हैं वह निराधार है. एनटीपीसी जहां पर पब्लिक टॉयलेट का निर्माण करवा रही है वहां पर उनका जनता दरबार लगता है. उस जगह पर लोगों का आना जाना लगा रहता है इसलिए उनके ऑफिस और वहां पर एक पब्लिक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है और ऑफिस की भी रिपेयर किया जा रहा है.

हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…

Pappu Khan Arrest: मोतिहारी में STF की बड़ी कार्रवाई, केसरिया प्रमुख...

Pappu Khan Arrest: पूर्वी चंपारण जिले में एक अहम ऑपरेशन के तहत, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने केसरिया ब्लॉक प्रमुख के पति नाज़ अहमद...

Chirkunda BJP Worker Meeting: चिरकुंडा में भाजपा का मेगा मिलन समारोह,...

Chirkunda BJP Worker Meeting: निरसा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिरकुंडा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा एक 'कार्यकर्ता मिलन समारोह' आयोजित किया गया। इस...

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...