Big Breaking : BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष होंगे नितिन नवीन

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन (45 साल) को पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी वही संभालेंगे। नितिन नवीन कायस्थ समाज से आते हैं। इस नियुक्ति को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

यह नियुक्ति 14 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है – अरुण सिंह

यह नियुक्ति 14 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इस संबंध में पार्टी की ओर से औपचारिक संगठनात्मक आदेश जारी किया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा की गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नितिन नवीन जो वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री हैं, अब राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे।

BJP Delhi 22Scope News

मंत्री नितिन नवीन वर्तमान में पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से MLA हैं

बिहार की नीतीश सरकार में सड़क निर्माण मंत्री नितिन नवीन वर्तमान में पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह चार बार के विधायक हैं। नवीन छात्र राजनीति से लेकर संगठन के विभिन्न पदों तक का सफर तय कर चुके हैं। उनकी पहचान एक अनुशासित संगठनकर्ता और तेज फैसले लेने वाले नेता के रूप में रही है। बिहार बीजेपी में वे कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं, जिनमें प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने की भूमिका शामिल है।

PM मोदी ने ट्वीट कर नितिन नवीन को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर नितिन नवीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि नितिन नवीन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। वे एक युवा और कर्मठ नेता हैं, जिन्हें संगठनात्मक अनुभव का भरपूर लाभ है और बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल प्रभावशाली रहा है। उन्होंने जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है। वे अपने विनम्र स्वभाव और व्यावहारिक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में हमारी पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई।

यह भी पढ़े : मंत्री नितिन नवीन ने बांकीपुर विधानसभा में किया ‘कार्यकर्ता परिवार सम्मान समारोह’

अमित झा की रिपोर्ट

Vaishali Boat Accident: वैशाली में नाव पलटने से 13 बच्चों की...

 बिहार के वैशाली के राघोपुर में जर्जर नाव पलटने से 13 बच्चों की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...