Hazaribagh News: हजारीबाग में आजसू पार्टी का मिलन समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो, मांडू विधायक निर्मल महतो समेत पार्टी के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित हुए. इस दौरान दर्जनों की संख्या में हजारीबाग के लोगों ने पार्टी का दामन थामा. तो दूसरी ओर सुदेश महतो ने राज्य सरकार पर जमकर आरोप लगाया, यहां तक कर दिया कि वर्तमान सरकार गैर जिम्मेदार है.
Hazaribagh News: हजारीबाग में किया गया मिलन समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
इन दिनों पूरे राज्य भर में आजसू पार्टी अपना संगठन विस्तार करने में लगी हुई है. इसी कड़ी में हजारीबाग में मिलन समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें दर्जनों की संख्या में हजारीबाग के लोगों ने पार्टी का दामन थामा. सुदेश महतो ने कहा कि संगठन में हजारों युवाओं का समागम हुआ है. राज्य के अंदर जो चुनौती है उसे चुनौती को आज के युवा स्वीकार कर रहे हैं. यह एक वैचारिक मिलाप है.जिसका उद्देश्य छोटी-छोटी शक्तियों को एकजुट करना है.ताकि सरकार के खिलाफ प्रमुख विपक्षी दल होने का जिम्मेवारी उठाया जाए.
BJP ने जताया Nitin Nabin पर भरोसा, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मिली पार्टी में जगह
Hazaribagh News: सुदेश महतो ने JMM पर साधा निशाना
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सुदेश महतो ने वर्तमान हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. इन्होंने कहा कि हेमंत सरकार का 6 साल पूरा हो रहा है. लेकिन विकास के क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ है. वैचारिक रूप से इस राज्य के प्रति वर्तमान सरकार को चिंता नहीं है. शासन का व्यवहारिकता वर्तमान सरकार पूरी नहीं कर पा रही है.इनका आचरण गैर जिम्मेदार है. पुलिस जनता को प्राथमिकता देने में पीछे हो गई है.
राज्य अराजकता की ओर जा रहा है. 4 करोड़ जनता असहाय है. सेवा का तर्क दिया जा रहा है लेकिन यह बेईमानी है. आजसू पार्टी जहां एक और अपने संगठन को मजबूत करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही है. तो दूसरी ओर हर एक मंच से राज्य सरकार पर जमकर निशाना भी साध रही है.
हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…
Highlights


