CM Hemant Soren के कार्यालय में आए ऑस्ट्रेलिया से खास गेस्ट, झारखंड में करेंगे निवेश

CM Hemant Soren से आज (14 दिसंबर) ऑस्ट्रेलिया से कुछ खास गेस्ट मिलने आए. ये गेस्ट ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ओएएम हैं. मुलाकात के दौरान उनके साथ साथ प्रोफेसर सुशान मार्क्स, अंतरराष्ट्रीय कानून विशेषज्ञ टॉम सैंडरफोर्ड, फर्स्ट सेक्रेटरी तथा सीनियर इकोनॉमिक रिसर्च ऑफिसर सुश्री अनघा भी मौजूद थीं. शिष्टाचार मुलाकात के दौरान वहां CM Hemant Soren की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रही.

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऑस्ट्रेलिया से आए अतिथियों का पारंपरिक झारखंडी अंगवस्त्र और बुके भेंट कर स्वागत किया. मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान सभी के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. बातचीत का प्रमुख विषय झारखंड में विदेशी निवेश की संभावनाएं रहीं. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों, खनन, ऊर्जा, उद्योग, शिक्षा और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में निवेश को लेकर गहरी रुचि दिखाई है.

CM Hemant Soren के कार्यालय में आए ऑस्ट्रेलिया से खास गेस्ट
CM Hemant Soren के कार्यालय में आए ऑस्ट्रेलिया से खास गेस्ट

CM Hemant Soren ने ट्वीट कर दी जानकारी

इस बात की जानकारी CM Hemant Soren ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर तस्वीरे साझा करते हुए दी. तस्वीर साझा करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लिखा, ‘आज भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर श्री फिलिप ग्रीन OAM, प्रोफेसर सुशान मार्क्स (इंटरनेशनल लॉ), श्री टॉम सैंडरफोर्ड (फर्स्ट सेक्रेटरी) एवं सुश्री अनघा से शिष्टाचार भेंट हुई. इस दौरान आपसी सहयोग और साझा हितों से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई.’

CM Hemant Soren के कार्यालय में आए ऑस्ट्रेलिया से खास गेस्ट
CM Hemant Soren के कार्यालय में आए ऑस्ट्रेलिया से खास गेस्ट

IND vs SA 3rd T20: भारत ने दर्ज की शानदार जीत, सीरीज में टीम को 2-1 की बढ़त

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌤️ बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026📊 जिला-वार पूर्वानुमानजिलाअधिकतम न्यूनतम वर्षा मौसमपटना ⛈️ 32°C 26°C 6.7 मिमी ओलों के साथ तूफाननालंदा ⛈️ 32°C 25°C 14.4 मिमी ओलों के साथ तूफानभोजपुर ⛈️ 31°C 26°C 4.6 मिमी आंधी-तूफान संभावितबक्सर ⛈️ 30°C 26°C 5.1 मिमी ओलों के साथ तूफानकैमूर ⛈️ 30°C 26°C 14.6 मिमी ओलों के...

रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌧️ रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान 🌧️ अधिकतम तापमान 29.7°C और न्यूनतम 21.9°C। मौसम: मध्यम बौछारें।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख रांची में आने...

पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

⛈️ पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान ⛈️ अधिकतम तापमान 31.9°C और न्यूनतम 26.1°C। मौसम: ओलों के साथ तूफान।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख पटना...