Bokaro News: जयंत सिंह हत्याकांड में भड़की जनआक्रोश, 15 मांगो पर प्रशासन ने जताई सहमति

Bokaro News: बहूचर्चित जयंत सिंह हत्याकांड ने बोकारो को भीतर तक झकझोर कर रख दिया है. मंगलवार सुबह करीब 9 बजे जैसे ही नया मोड़ चौक पर लोग जुटने लगे, शहर की धड़कन थम सी गई. गुस्से, दर्द और आक्रोश के साथ सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे और एक ही आवाज गूंज उठी जयंत को न्याय चाहिए. यह विरोध प्रदर्शन देर शाम तक जारी रहा. प्रदर्शनकारियों की सहानुभूति पूरी तरह जयंत के परिवार के साथ दिखी. सड़क जाम के कारण यातायात प्रभावित हुआ और प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा. एडिशनल कलेक्टर से हुई वार्ता के बाद प्रशासन ने 15 दिनों के भीतर मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया.

Bokaro News: जयंत सिंह के सम्मान में भाजपा और करणी सेना मैदान में

आरोपी विनोद खोपड़ी के कार्यालय को तोड़ने समेत 15 मांगो पर प्रशासन ने सहमति जताई है. आंदोलन के दौरान भाजपा नेता विवेक सिंह और करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि तय समय में न्याय नहीं मिला तो 16वें दिन बोकारो इससे भी बड़े जन आंदोलन का गवाह बनेगा. लोगों का आरोप है कि मुख्य आरोपी विनोद खोपड़ी का अवैध आवास अब भी खड़ा है. प्रशासन उसे जल्द ध्वस्त करें. जयंत की हत्या अब सिर्फ एक मामला नहीं, बल्कि पूरे शहर की आवाज बन चुकी है. ऐसे में विनोद खोपड़ी का कार्यालय टूटने की संभावना बढ़ गयी है.

बोकारो से चुमन की खबर…

IND vs SA 4th T20: मैच से पहले जानें, लखनऊ के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

बिहार में शिक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, 211...

पटना: श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में रविवार को वित्तरहित शिक्षकों के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। उन्होंने...

Loyabad Land Subsidence: लोयाबाद में तेज आवाज के साथ भू-धंसान, चार...

Loyabad Land Subsidence, धनबाद: जिले में लगातार सामने आ रही भू-धंसान की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार को लोयाबाद थाना...

Gumla Bamboo Farming Training: गुमला में बाँस की औद्योगिक खेती को...

Gumla Bamboo Farming Training, गुमला: जिले में बाँस की औद्योगिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से जिला...