Advertisment

नीतीश मंत्रिमंडल का हिस्सा बने रहेंगे मुकेश सहनी! जदयू ने दिखलायी सहानुभूती

Patna-नीतीश मंत्रिमंडल का हिस्सा बने रहेंगे मुकेश सहनी-वीआईपी के तीनों विधायकों का भारतीय जनता पार्टी में विलय के साथ ही राजनीतिक गलियारों में मुकेश सहनी के भविष्य को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है.

इस बीच जदयू कोटे के मंत्रियों ने मुकेश सहनी को लेकर सॉफ्ट कॉर्नर दिखलाया है.

जदयू कोटे से भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि मुकेश सहनी समाज के उभरते हुए नेता है,

वह अपने समाज के हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं.

उनके साथ जो कुछ भी हुआ वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है.

लेकिन मुकेश सहनी को भी राजनीतिक मर्यादाओं का ख्याल रखना चाहिए था.

एक सीमा के अन्दर ही लड़ाई लड़नी चाहिए थी. राजनीति में धैर्य बनाये रखना होता है,

इसकी कमी उनमें दिखी, लेकिन इस बात से इनकार  नहीं किया जा सकता है कि वह अपने समाज के एक उफरते हुए नेता है.

नीतीश मंत्रिमंडल का हिस्सा बने  रहेंगे मुकेश सहनी – जमा खान 

जबकि जदयू कोटे से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा है कि मुकेश सहनी हमारे भाई हैं और पूरे पांच साल नीतीश मंत्रिमंडल का हिस्सा बने रहेंगे.

उनके मंत्री पद को लेकर कोई खतरा नहीं है.

उनका काम काज भी बेहतर रहा है. उनको मंत्रिमंडल से हटाने का सवाल पैदा नहीं होता

 छह माह और मंत्री बने रह सकते हैं मुकेश सहनी- जीतन राम मांझी

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि यदि यह सब कुछ बोचहां सीट के लिए हुआ है तो यह ठीक नहीं है.

दो जुलाई तक मुकेश सहनी का कार्यकाल बचा हुआ है,

उसके बाद मुखयमंत्री की कृपा पर वह और छह माह मंत्री बने रह सकते हैं.

रिपोर्ट -प्रणय राज 

Sahyog Camp Update: बिहार में 5.83 लाख आवेदन, 5.33 लाख मामलों...

बिहार में सहयोग शिविर अभियान के तहत 5.83 लाख आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 5.33 लाख मामलों का समाधान हो चुका है। सामान्य प्रशासन विभाग...

Flood Fighting Review: बिहार में कटावरोधी कार्यों की समीक्षा, जल संसाधन...

बिहार में बाढ़ और कटावरोधी कार्यों की समीक्षा के दौरान जल संसाधन विभाग के सचिव ने संवेदनशील तटबंधों पर 24x7 निगरानी, संसाधनों की उपलब्धता...

JPSC Paper Leak Case: JPSC परीक्षा विवाद में बड़ा अपडेट, पूर्व...

JPSC Paper Leak Case: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच तेज़ हो गई है। शुक्रवार को...