India Silent Call Scam Alert: Unknown Call पर Call Back करना पड़ सकता है महंगा

Silent Call Scam को लेकर दूरसंचार विभाग का अलर्ट। Unknown Call पर Call Back करने से Cyber Fraud का खतरा, स्कैमर्स यूजर्स की प्रोफाइलिंग कर ठगी करते हैं।


India Silent Call Scam Alert रांची: देशभर में मोबाइल यूजर्स के लिए साइलेंट कॉल एक नया साइबर खतरा बनकर सामने आया है। दूरसंचार विभाग ने करोड़ों मोबाइल उपभोक्ताओं को अलर्ट करते हुए कहा है कि अनजान नंबर से आने वाली ऐसी कॉल, जिसमें दूसरी ओर से कोई आवाज न आए, सामान्य तकनीकी समस्या नहीं बल्कि Silent Call Scam का हिस्सा हो सकती है। विभाग ने इसे लेकर आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो के जरिए जानकारी साझा की है।

India Silent Call Scam Alert:

दूरसंचार विभाग के अनुसार साइबर अपराधी इस तरह की कॉल का इस्तेमाल कॉल स्क्रीनिंग और यूजर प्रोफाइलिंग के लिए करते हैं। जब कोई व्यक्ति कॉल रिसीव करता है, तो स्कैमर यह जांचते हैं कि नंबर एक्टिव है या नहीं। इसके साथ ही वे यह भी नोट करते हैं कि कॉल उठाने में कितना समय लगा, बैकग्राउंड में कैसी आवाजें हैं और यूजर किस तरह प्रतिक्रिया देता है। इन्हीं जानकारियों के आधार पर यूजर का नंबर उनकी टारगेट लिस्ट में शामिल कर लिया जाता है।


Key Highlights:

• दूरसंचार विभाग ने Silent Call Scam को लेकर चेतावनी जारी की

• अनजान नंबर से आने वाली बिना आवाज की कॉल स्कैम का हिस्सा

• Call Back करने पर Cyber Fraud का खतरा

• स्कैमर्स नंबर एक्टिव होने की प्रोफाइलिंग करते हैं

• बैंक और पुलिस बनकर ठगी की जाती है


India Silent Call Scam Alert:

फोन रिसीव करने के कुछ दिनों बाद ही असली खेल शुरू होता है। स्कैमर्स अलग-अलग नंबरों से कॉल या मैसेज भेजना शुरू कर देते हैं। कई बार बैंक अकाउंट या क्रेडिट कार्ड ब्लॉक होने की धमकी दी जाती है। कुछ मामलों में खुद को बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर या पुलिस अधिकारी बताकर Cyber Fraud को अंजाम दिया जाता है।

दूरसंचार विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनजान और बिना आवाज की कॉल पर कॉल बैक करना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे मामलों में न तो कॉल बैक करें और न ही किसी लिंक, ओटीपी या निजी जानकारी को साझा करें। यदि बार-बार ऐसे कॉल आ रहे हैं तो नंबर को ब्लॉक करें और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

विभाग का कहना है कि मोबाइल यूजर्स की सतर्कता ही Silent Call Scam से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img