Advertisment

गयाजी दून एक्सप्रेस से 51 लाख का 102 जिंदा कछुआ बरामद, रेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता

गयाजी दून एक्सप्रेस से 51 लाख का 102 जिंदा कछुआ बरामद, रेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता

गयाजी : जंक्शन पर एक बार फिर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है। गया जंक्शन पर पहुंची दून एक्सप्रेस ट्रेन से भारी मात्रा में कछुआ बरामद किया है। कुल 102 जिंदा कछुआ को बरामद किया गया है। यह सभी कछुआ को पांच पिट्ठू बैग और एक झोला में छुपा कर रखा गया था। दून एक्सप्रेस के कोच नंबर S-3 से यह बरामद किया गया है। बरामद कछुआ का अनुमानित मूल्य 51 लख रुपए बताया जा रहा है।

रेल पुलिस ने बरामद कछुआ को वन विभाग को सौंपा

वही पुलिस ने सभी कछुआ को बरामद कर वन विभाग को सौंप दिया गया है। बता दे कि इससे पहले भी कई बार विभिन्न ट्रेनों से भारी मात्रा में कछुआ को बरामद किया जा चुका है.. हालांकि अब तक किसी भी कछुआ तस्कर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। सभी कछुआ तस्कर यात्रियों में घुल मिल जाते है जिससे पुलिस भी कछुआ तस्कर की पहचान नहीं कर पाते हैं।

अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज

बता दे की गया जंक्शन पर बीती देर रात दून एक्सप्रेस गया जंक्शन को पहुंची थी। तभी रेल पुलिस के द्वारा प्लेटफार्म और ट्रेनों में सुरक्षा को लेकर गहन जांच किया गया जिसके आधार पर जांच किया गया तो लावारिस अवस्था में 5 पिट्टू बैग और एक झोला रखा हुआ था जब बैग के बारे में आसपास के यात्रियों से पूछा गया तो किसी ने भी बैग के बारे में अपने सलिप्तता नहीं बताई।

जब रेल पुलिस के जवानों ने बैग को खोला तो उसमें से काफी मात्रा में कछुआ बरामद किया गया सभी कछुआ जिंदा हालत में थे, वही आरपीएफ जवानों ने कछुआ को बरामद कर आरपीएफ पोस्ट लाया वहीं इसके बाद कागजी प्रक्रिया करने के बाद सभी 102 जिंदा कछुआ को वन विभाग को सौंप दिया गया है। वही रेल पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़े :  गया पहुंचे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, विष्णुपद व मां मंगलागौरी का किया दर्शन, आशुतोष कुमार के परिजनों से की मुलाकात

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...