Giridih News: खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग स्थित सहरपुरा में पांडव होटल के समीप गुरुवार की रात एक सड़क हादसा हो गया. पत्थर लदे अज्ञात हाइवा की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार कोडरमा जिला अंतर्गत मरकच्चो थाना क्षेत्र के मुरुकमनाया कर्मा चौक निवासी मोहम्मद इकबाल (17 वर्ष), पिता मोहम्मद मंजूर तथा मोहम्मद अरमान (18 वर्ष), पिता मोहम्मद सुल्तान, बाइक से घोड़थम्भा से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे पत्थर लोडेड हाइवा ने अनियंत्रित गति में बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
Giridih News: हाइवा चालक वाहन सहित मौके से फरार
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. अंधेरे और ठंड का फायदा उठाते हुए हाइवा चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही घोड़थम्भा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मोहम्मद इकबाल को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल मोहम्मद अरमान का इलाज धनवार रेफरल अस्पताल में चल रहा है. घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
IND vs SA 5th T20: मैच से पहले जानें अहमदाबाद के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट
Highlights


