साहिबगंज से मनिहारी जा रहा जहाज का बिगड़ा संतुलन, गंगा नदी में समाया 5 ट्रक

साहिबगंज से मनिहारी जा रहा जहाज का बिगड़ा संतुलन, गंगा नदी में समाया 5 ट्रक

साहिबगंज : साहिबगंज से मनिहारी जा रहा जहाज का बिगड़ा संतुलन, गंगा नदी में समाया 5 ट्रक- साहिबगंज

समदा घाट से बिहार के मनिहारी के बीच चलने वाली मालवाहक जहाज संतुलन बिगड़ गया.

जिसके कारण जहाज पर सवार 14 ट्रक में से 5 ट्रक गंगा नदी में समा गया.

बताया जा रहा है कि जहाज में तकनीकी खराबी की वजह से

जहाज में सवार 14 ट्रक में से 5 ट्रक गंगा में समा गया है. जिसमें 9 ट्रक सुरक्षित वापस निकाल लिया गया. इधर साहिबगंज जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि रोजाना सुबह से लेकर शाम तक स्टोन से लदा ट्रक साहिबगंज से उस पार मालवाहक जहाज जाती हैं. किसी कारण जहाज में खराबी आ जाने से विलंब हुई. जिसके गंगा नदी में कई घंटों तक खड़े रहे. तकनीकी खराबी को ठीक करने के बाद पुनः जहाज को ले जाया जा रहा था इसी दरमियान एक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया. जिसके बाद यह घटना घटी है.

इसे लेकर झारखंड वेसल सर्वे रूल के तहत टीम को बुलाकर जांच करवाई जाएगी. वही पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किसपोटा घटना स्थल पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया. वहीं बताया जा रहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ की टीम देवघर से चलकर साहिबगंज पहुंच रही है.

रिपोर्ट : अमन

साहिबगंज में प्रस्तावित हवाई अड्डे के विरोध में लोबिन हेम्ब्रम की हुंकार, विस्थापन की कीमत पर विकास मंजूर नहीं

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार का...

Jamshedpur Womens University Convocation: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह,...

Jamshedpur Womens University Convocation: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह मंगलवार को एक्सएलआरआई सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में झारखंड के राज्यपाल...