मोकामा में फिर हुआ एसिड अटैक: आरोपी निकली महिला, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Patna: बिहार के मोकामा में एसिड अटैक की एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रविवार देर शाम ब्यूटी पार्लर बंद कर घर लौट रही एक महिला पर स्टेशन रोड के पास दो बाइक सवारों ने एसिड फेंक दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

निजी नर्सिंग होम से PMCH रेफर:

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित महिला को मोकामा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज किया गया। महिला के चेहरे पर एसिड गिरने के कारण उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज की सलाह देते हुए महिला को पटना के पीएमसीएच (PMCH) रेफर कर दिया है।

दो बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम:

जानकारी के अनुसार महिला रोज की तरह पार्लर बंद कर घर जा रही थी। इसी दौरान स्टेशन रोड पर पीछे से आए दो बाइक सवारों ने उस पर अचानक एसिड फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। हमले के बाद महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार:

मोकामा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने जांच के दौरान दो महिलाओं को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस घटना के पीछे आपसी रंजिश या किसी साजिश की आशंका हो सकती है, हालांकि अभी जांच जारी है।

मोकामा में पहला एसिड अटैक मामला:

स्थानीय लोगों के अनुसार मोकामा में यह पहला एसिड अटैक का मामला है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और एसिड अटैक में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...