Breaking : नितिन नवीन का मेगा रोड शो शुरू, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंच गए हैं। पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने गुलदस्ता देकर उनका भव्य व जोरदार स्वागत किया। बता दें कि नितिन नवीन दो दिवसीय दोरे पर पटना पहुंचे हुए हैं। पटना एयरपोर्ट से उनका रोड शो शुरू हो गया है।

नितिन नवीन का मेगा रोड शो राजवंशी नगर के महावीर मंदिर में पहुंचा

आपको बता दें कि नए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मेगा रोड शो पटना के राजवंशी नगर स्थित महावीर मंदिर पहुंच चुका है। नितिन नवीन मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे हैं। पटना की सड़कों को पोस्टर से पाट दिया गया है। पटना की सड़कों पर भारी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता दिखायी दे रहे हैं। कार्यकर्ता भारत माता की जय की जयकारे लगा रहे हैं। साथ ही पटाखे भी फोड़ रहे हैं। नितिन नवीन का रोड शो पटना के मिलर हाईस्कूल में संपन्न होगा। वहां पर एक भव्य कार्यक्रम किया जाएगा।

BJP 3 1 22Scope News

BJP 4 22Scope News

Nitin Road Show 1 22Scope News

यह भी देखें :

नितिन नवीन ने कार्यकर्ता का जताया आभार

वहीं मिलर स्कूल ग्राउंड पहुंचते ही कुछ देर में रोड शो समाप्त हो जाएगा। दो बजे के बाद से मिलर स्कूल ग्राउंड में सभा होनी है। इस रोड शो के दौरान नितिन नवीन हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते नजर आए। रोड शो में महिलाओं की भी भीड़ दिखी। नितिन नवीन अपना स्वागत देखकर गदगद हो उठे।

Nitin Road Show 2 22Scope News

BJP 1 2 22Scope News

BJP 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : Breaking : BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत…

अंशु झा और अमित झा की रिपोर्ट

Ranchi Traffic Challan: दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38 हजार...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...

JPSC Scam: एल खियांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, JSSC...

झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने एल खियांग्ते और श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। JSSC पेपर लीक...

Driving Licence Rules: ड्राइविंग लाइसेंस के नियम होंगे सख्त, ऑनलाइन टेस्ट...

 Driving Licence Rules में बदलाव का प्रस्ताव है। ऑनलाइन सुरक्षित ड्राइविंग टेस्ट के पासिंग मार्क्स 60% से बढ़ाकर 75% करने और पीवीसी कार्ड देने...