कमलेश सिंह हत्याकांड में तीसरा आरोपी धराया, ट्रेन से घर लौटते हुई गिरफ्तारी

Giridih: धनवार थाना क्षेत्र के सिरसाय स्थित नकटीटांड में जमीन विवाद को लेकर हुई कमलेश सिंह की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस कांड में फरार चल रहे तीसरे आरोपी विनोद मोदी उर्फ बीनू को धनवार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार विनोद मोदी उर्फ बीनू को उस समय पकड़ा गया जब वह कोडरमा रेलवे स्टेशन से उतरकर अपने घर लौट रहा था। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद पश्चिम बंगाल फरार हो गया था।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई:

एसपी डॉ. विमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कमलेश सिंह हत्याकांड में शामिल आरोपी विनोद मोदी उर्फ बीनू बंगाल में छिपा हुआ है। इसी बीच देर रात एक और सूचना मिली कि वह कोडरमा रेलवे स्टेशन पहुंच चुका है और घर लौट रहा है। सूचना मिलते ही एसपी ने धनवार थाना प्रभारी सत्येंद्र पाल को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डोमायडीह इलाके में छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा।

हत्याकांड में आगे की जांच जारी:

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। इस गिरफ्तारी के साथ ही जमीन विवाद में हुई हत्या के मामले में पुलिस की जांच और मजबूत हुई है। मामले में पहले ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

रिपोर्टः सागर गुप्ता

 

Hemant Soren News: मां के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन CM...

Hemant Soren News, रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शुक्रवार को जरूरी सरकारी...

Deoghar Robbery: JMM नेता के घर हथियारबंद डकैती, 10 लाख तक...

Deoghar Robbery: झारखंड के देवघर में गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर डकैती की वारदात को...

Bihar Women and Child Development Summit: पीएम मोदी की मौजूदगी में...

Bihar Women and Child Development Summit: महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन शुक्रवार...