Birni News: बगोदर विधायक ने किया कपिलो–सरकी टोला पथ निर्माण कार्य का भूमि पूजन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा

Birni News: बिरनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत कपिलो मेन रोड से सरकी टोला तक पथ निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो द्वारा किया गया. भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक नागेंद्र महतो ने कहा, ‘इस सड़क के निर्माण से सरकी टोला सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी. लंबे समय से ग्रामीण इस मार्ग के जर्जर हालत के कारण परेशानी झेल रहे थे, जिसे अब दूर किया जा रहा है.’ अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने कहा, ‘सड़क विकास की रीढ़ होती है और इससे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी. विधायक ने संवेदक को निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि कार्य पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए, ताकि आने वाले वर्षों तक लोगों को इसका लाभ मिल सके. कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.’

Dhanbad News: SNMMCH से नवजात चोरी, परिजनों ने किया अस्पताल में भारी हंगामा

Birni News: मौके पर ये रहे मौजूद

भूमि पूजन कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया मुकेश यादव, मंडल अध्यक्ष राजदेव साव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सूरज कुमार मोदी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष आदित्य साव, पंचायत समिति सदस्य कृति कुमारी, भाजपा नेता महेश यादव, महेश मोदी, बिरेंद्र मोदी, परमेश्वर साव, सुरेश साव, तालेश्वर यादव, जितेंद्र दास, कमलकांत सिंह, पप्पू दास, समाजसेवी द्वारिका यादव, बालगोविंद साव, किशोर साव, बालेश्वर यादव, जितेंद्र साव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. बिरनी से राज रवानी की रिपोर्ट…

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img