Commercial Advertisment

लक्ष्मीपुर में जीविका का रोजगार मेला सफल, सैकड़ों युवाओं को मिला रोजगार व प्रशिक्षण का अवसर

जमुई : जीविका जमुई द्वारा लक्ष्मीपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने भाग लेकर रोजगार और कौशल विकास से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। रोजगार मेले में कुल 935 युवाओं ने अपना निबंधन कराया। इनमें से 110 अभ्यर्थियों का चयन आरसेटी जमुई के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण के लिए किया गया, जबकि निर्मला जॉब के तहत 15 युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा दर्जनों युवाओं ने निजी कंपनियों में रोजगार के लिए आवेदन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया

कार्यक्रम का उद्घाटन जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलती है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है। मेले में एसआईएस सिक्योरिटी लिमिटेड, एलआईसी जमुई, QUESS, होपकेयर इंडिया लिमिटेड, परम स्किल्स व 2050 हेल्थकेयर सहित कुल 14 प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए और युवाओं को रोजगार से संबंधित जानकारी दी।

Jamui Jeevika 11 22Scope News

युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं व स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी भी दी गई

इस अवसर पर जिला स्तरीय प्रबंधक सुजीत प्रसाद गुप्ता, हरिकांत कुमार, गणेश कुमार गुंजन, डॉ. कुंदन कुमार, बीपीएम लक्ष्मीपुर मुकेश कुमार सहित जीविका के कई पदाधिकारी, कर्मचारी एवं संकुल संघ की लीडर दीदियां मौजूद रहीं। रोजगार मेले का सफल संचालन प्रबंधक रोजगार सुजीत प्रसाद गुप्ता और बीपीएम लक्ष्मीपुर मुकेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के अंत में युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी भी दी गई।

यह भी पढ़े : कटिहार में गैस के KYC के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, महिलाओं के खाते खुलवा कर सरकारी राशि उड़ाने का आरोप…

ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...