मुख्यमंत्री ने अपनी माता स्व. परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

नालंदा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी माता स्व. परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका जाकर स्व. परमेश्वरी देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने पिता कविराज स्व. रामलखन सिंह एवं अपनी धर्मपत्नी स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार, पुत्र निशांत कुमार एवं निकट परिजनों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

CM नीतीश के साथ सांसद, विधायक व कई अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार, विधायक रुहेल रंजन, विधायक शुभानंद मुकेश, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदयकांत, पूर्व विधायक ई. सुनील, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो. इरशादुल्ला, मुख्यमंत्री के सचिव चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेश पराशर, नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम वरीय पुलिस अधीक्षक पटना कार्तिकेय के शर्मा, पुलिस अधीक्षक नालंदा भारत सोनी, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता, गणमान्य व्यक्ति, शुभचिन्तक व अन्य वरीय अधिकारी मौजदू थे।

CM Ma 2 22Scope News

CM Ma 3 22Scope News

मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा के भगवती मंदिर में पूजा अर्चना की और राज्य की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा के भगवती मंदिर (देवी स्थान) में पूजा अर्चना की और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कल्याण बिगहा एवं आसपास के लोग मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अत्यधिक प्रफुल्लित थे। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी और उसके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव स्थित तालाब में मछलियों को दाना भी डाला।

CM Ma 1 22Scope News

CM Ma 4 22Scope News

CM Ma 5 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने राजवंशी नगर स्थित LNJP सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल के भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...