Advertisment

आदिवासी-मूलवासियों के लिए काला दिन, बंधु तिर्की को सजा एक राजनीतिक षडयंत्र- प्रेम शाही मुंडा

Ranchi-आय से अधिक संपति मामले में मांडर विधायक और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की को सीबीआई कोर्ट द्वारा तीन साल की सजा सुनाए जाने को आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा ने आदिवासी-मूलवासियों के लिए काला दिन बताया है.

प्रेमशाही मुंडा ने कहा है कि जेल भेज कर किसी की ताकत को कम नहीं किया जा सकता.

वे एक जन नेता हैं और आगे भी रहेंगे.

मात्र 6 लाख रुपये के लिए एक आदिवासी-मूलवासी को सलाखों के पीछे करना एक राजनीतिक षडयंत्र है.

झारखंड की राजनीति में बंधु तिर्की ने पहली बार स्थानीयता का मामला उठाया था,

उसी का परिणाम है कि आज पूरे प्रदेश में स्थानीयता का मामला एक अहम मुद्दा बन कर उभरा है.

यदि मात्र 6 लाख रुपये के एक आदिवासी को सदस्यता जा सकती है तो फिर सभी विधायकों की संपति की जांच होनी चाहिए.

बंधु तिर्की वर्ष 2006 से 2008 तक झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के कैबिनेट में लगभग 23 महीने तक मंत्री रहे थे.

मंत्री रहते हुए उनपर अपनी आय से छह लाख 28 हजार रुपये की अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप था.

इस संबंध में झारखंड हाइकोर्ट में याचिका दायर होने के बाद 11 अगस्त 2010 को सीबीआई ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

आज उसी का फैसला आया है

Zarina Khatun Museum Ramgarh: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हुए...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग के पोस्ट-ग्रेजुएट (तीसरे सेमेस्टर) छात्रों ने 31 जुलाई, 2026 को एक एजुकेशनल टूर के...

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...

LPG Cylinder Price: रांची में 209 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस...

LPG Cylinder Price: अगस्त की शुरुआत के साथ ही, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त से रांची समेत...