होटल में पुलिस की बड़ी रेड, 6.25 लाख नकद, शराब व जुआ सामग्री के साथ 10 गिरफ्तार

सुपौल : जिले के सदर थाना क्षेत्र में नए साल के दूसरे ही दिन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। लोहियानगर चौक स्थित ‘कॉरपोरेट होटल’ में अवैध गतिविधियों की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सरथ आरएस के निर्देश पर एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) के नेतृत्व में टीम ने जब होटल में दबिश दी, तो वहां का नजारा देख अधिकारी भी दंग रह गए।

जुआ और शराब के बीच लाखों की बरामदगी

आपको बता दें कि होटल के भीतर बड़े स्तर पर जुआ और शराब का खेल चल रहा था। पुलिस ने मौके से छह लाख 25 हजार 452 रुपए नकद बरामद किए हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 संदिग्ध व्यक्तियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में ये आरोपी पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामान और गाड़ियां की जब्त

पुलिस ने मौके से केवल नकद ही नहीं, बल्कि भारी मात्रा में अन्य सामग्री भी बरामद की है। जिसमें 12 मोबाइल फोन और 21 एटीएम कार्ड। 14 सेट प्लेइंग कार्ड, सिगरेट और तंबाकू के पैकेट शामिल है। इसके साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर दो कार और दो मोटरसाइकिल सहित सात आरसी जब्त की गई हैं।

कानून-व्यवस्था पर SP का सख्त रूख

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध सुपौल थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़े : एक्शन में निगरानी विभाग, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए जिला कृषि पदाधिकारी

अजय कुमार की रिपोर्ट

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...