चुनाव के बाद जल्द बिहार की बड़ी यात्रा पर CM नीतीश, विकास कार्यों की होगी पड़ताल

पटना : विधानसभा चुनाव-2025 के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसी महीने बिहार यात्रा पर निकल सकते हैं। यह यात्रा मकर संक्रांति के बाद शुरू होने की संभावना है और इसकी तिथि व कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जल्द की जा सकती है। यात्रा के तहत मुख्यमंत्री पूरे बिहार के विभिन्न जिलों में जाएंगे और सरकार के कामकाज की जमीनी स्थिति का आकलन करेंगे।

CM की प्रस्तावित यात्रा को लेकर बिहार के सभी जिलों में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं

मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को लेकर बिहार के सभी जिलों में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी जिलों के डीएम और एसपी को यात्रा से जुड़े इंतजामों के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पिछले वर्ष प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं की जमीनी हकीकत की पड़ताल करना है। मुख्यमंत्री यह देखना चाहते हैं कि जिन योजनाओं की घोषणा हुई थी, वे धरातल पर किस स्थिति में हैं और उनका लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है या नहीं।

योजनाओं की समीक्षा और नई घोषणाएं

मुख्यमंत्री की इस यात्रा का कार्यक्रम इस तरह तैयार किया जा रहा है कि वह विकास योजनाओं के काम की समीक्षा कर सकें। जिन जिलों में योजनाओं का कार्य पूरा हो चुका है, वहां मुख्यमंत्री लोकार्पण भी कर सकते हैं। इसके साथ ही इस यात्रा के दौरान कई नई योजनाओं के ऐलान की भी संभावना जताई जा रही है, जिससे बिहार को बड़ी सौगातें मिल सकती हैं। यात्रा के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठकें होंगी, जहां योजनाओं की प्रगति, कमियों और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। सात निश्चय-3 के तहत इज ऑफ लिविंग जैसे अहम बिंदुओं को जिलों में मुख्यमंत्री स्तर पर समझा और परखा जा सकता है।

2025 का चुनाव जीतने के बाद पहली यात्रा

विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिलने के बाद यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली बड़ी जनसंपर्क यात्रा मानी जा रही है। चुनावी नतीजों के बाद पहली बार वह सीधे जनता के बीच जाकर धन्यवाद देंगे और संवाद करेंगे। आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनना भी यात्रा का अहम हिस्सा रहेगा। साल 2005 से अब तक नीतीश कुमार न्याय यात्रा, विकास यात्रा, धन्यवाद यात्रा, प्रवास यात्रा, विश्वास यात्रा, सेवा यात्रा, अधिकार यात्रा, संकल्प यात्रा, संपर्क यात्रा, निश्चय यात्रा, समीक्षा यात्रा, जल-जीवन-हरियाली यात्रा, समाज सुधार यात्रा, समाधान यात्रा और प्रगति यात्रा निकाल चुके हैं। ऐसे में इस नई यात्रा को लेकर सभी की नजरें मुख्यमंत्री सचिवालय की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिसके बाद यात्रा की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।

यह भी पढ़े : अब गांव-गांव से निकलेंगे सचिन और सानिया, बिहार में कैसे तैयार हो रहे चैंपियन जानिए…

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...