Bokaro – अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन, वेदांता परिवार शोक में डूबा

Bokaro : वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन बुधवार को न्यूयॉर्क में हो गया. बताया जा रहा है उनका निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ है. अग्निवेश वेदांता ग्रुप की फर्म तलवंडी साबो पावर लिमिटेड(TSPL) बोर्ड में शामिल थे. अग्निवेश को अमेरिका में स्कीइंग के समय चोट लग गई थी. वेदांता समूह के चेयरमैन Anil Agarwal ने सोशल मीडिया पर एक अत्यंत भावुक संदेश साझा कर अपने पुत्र अग्निवेश के असामयिक निधन की जानकारी दी. इस संदेश के सामने आते ही उद्योग जगत, राजनीतिक, सामाजिक और कॉरपोरेट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और देश–विदेश से संवेदनाएं प्रकट की जा रही हैं.

चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने किया पोस्ट

अपने पोस्ट में अनिल अग्रवाल ने लिखा कि यह उनके जीवन का सबसे दर्दनाक दिन है. उन्होंने कहा कि एक पिता के कंधे पर बेटे की अर्थी उठना सबसे बड़ा दुख होता है. उन्होंने बताया कि अग्निवेश अपने एक मित्र के साथ अमेरिका में स्कीइंग के लिए गए थे, जहां एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हो गई. इसके बाद उन्हें न्यूयॉर्क के Mount Sinai Hospital में भर्ती कराया गया था। प्रारंभ में उनकी हालत में सुधार हो रहा था और परिवार को उम्मीद थी कि सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन अचानक आए कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया.

Sariya News: उमा पॉलीक्लिनिक में एक महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

बेटे ने अपनी मेहनत के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई: अनिल अग्रवाल

अनिल अग्रवाल ने अपने संदेश में बेटे के बचपन से लेकर उनके व्यक्तित्व, मूल्यों और जीवन दर्शन का भी उल्लेख किया. उन्होंने लिखा कि 3 जून 1976 को पटना में जन्मा अग्निवेश एक साधारण मध्यवर्गीय परिवार से था, लेकिन अपने संस्कारों, मेहनत और सोच के बल पर उसने एक अलग पहचान बनाई. वे न सिर्फ एक सफल प्रोफेशनल थे, बल्कि बेहद सरल, मिलनसार और जमीन से जुड़े इंसान भी थे.

उन्होंने यह भी साझा किया कि अग्निवेश केवल उनका बेटा ही नहीं, बल्कि उनका मित्र और सबसे बड़ा सहारा था. इस दुख की घड़ी में उन्होंने अपनी पत्नी किरण के साथ गहरे शोक की बात कही, साथ ही यह भाव भी प्रकट किया कि वेदांता समूह में काम करने वाला हर कर्मचारी उनके लिए अग्निवेश के समान है.

भारत को आत्मनिर्भर बनाना था बेटे का सपना

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अनिल अग्रवाल ने यह भी दोहराया कि अग्निवेश और उनका साझा सपना भारत को आत्मनिर्भर बनाना था. उन्होंने समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वे अपने वादे पर पहले से भी अधिक दृढ़ता से कायम रहेंगे और आने वाले समय में समाज के कल्याण के लिए और सादगी से जीवन जिएंगे. इस संदेश के बाद Vedanta Group के कर्मचारियों, उद्योग जगत के नेताओं और आम लोगों ने एक स्वर में गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है. यह क्षति न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे कॉरपोरेट और सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय मानी जा रही है.

बोकारो से चुमन की खबर…

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...