एक इंच जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को कमरे में पेट्रोल छिड़क कर लगायी आग, पति-पत्नी व बच्चा झूलसे

commercial advertisement
Ad

गयाजी : गयाजी के बोधगया थाना क्षेत्र के अमवा गांव में सनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक इंच जमीन के लिए बड़े भाई मुकेश और उसकी पत्नी ने अपने छोटे भाई के कमरे में सोए अवस्था में खिड़की के सहारे पेट्रोल फेंक कर आग लगा देने का मामला सामने आया है। फिलहाल इस मामले में पति-पत्नी और एक बच्चा बुरी तरह से झुलस गया है। जिसे इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस पुरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

दोनों भाई के बीच बटवारा हुआ था – पीड़ित घायल महिला नीलू कुमारी

दरअसल, बोधगया के अमवा गांव के रहने वाले शिक्षक राणा कुलेश्वर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ घर में सो रहे थे। तभी 2:30 बजे रात में उसके भाई मुकेश कुमार और उसके पत्नी ने खिड़की के सहारे पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दिया। अगलगी की घटना में पति-पत्नी और बच्चा झूलास गया है। पीड़ित घायल महिला नीलू कुमारी ने बताया कि दोनों भाई के बीच बटवारा हुआ था।

Gaya Jamin 1 1 22Scope News

पीड़ित परिवार ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की

भसुर का कहना था कि एक इंच जमीन तुम्हारे में ज्यादा चल गया है। इसी को विवाद को लेकर हमेशा घर में विवाद होता आ रहा था। पहले भी मारपीट की घटना हुई है। जबकि मेरे ससुर और सास मेरे साथ ही रहते हैं। उनके साथ भी मारपीट करते हैं। बेटी देर रात घर में सोए हुई थी। तभी 2:30 बजे रात में पेट्रोल छोड़क कर जान मारने की कोशिश की गई। हल्ला होने के पास आसपास के लोग पहुंचे और हम लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल ले गए। पीड़ित महिला ने बताया कि ऐसे लोगों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करें।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : रहस्यमयी आग से दहशत में घर वाले, सड़क पर रात काटने को मजबूर, रोटी नहीं मिलने पर बुजुर्ग ने दिया श्राप …

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Latest

JPSC Recruitment: 18 साल बाद भी नहीं आया Assistant Professor भर्ती का रिजल्ट, CBI जांच में सामने आईं गंभीर गड़बड़ियां

जेपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर फिर सवाल...

Newsletter

spot_img

Don't miss

JPSC Recruitment: 18 साल बाद भी नहीं आया Assistant Professor भर्ती का रिजल्ट, CBI जांच में सामने आईं गंभीर गड़बड़ियां

जेपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर फिर सवाल...
Kumar Gaurav Singh
Kumar Gaurav Singhhttps://22scope.com/
कुमार गौरव सिंह (Kumar Gaurav Singh)पद: वरिष्ठ संपादक (Senior Editor) एवं पत्रकार, 22Scope Newsस्थान: पटना, बिहारपरिचय (Professional Bio) कुमार गौरव सिंह हिंदी पत्रकारिता जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। पिछले 15 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय कुमार गौरव वर्तमान में 22Scope News में बतौर संपादक (Editor) अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। पटना को अपना कार्यक्षेत्र बनाकर उन्होंने बिहार की राजनीति, सामाजिक बदलावों और जन-सरोकार के मुद्दों को बहुत करीब से देखा और कलमबद्ध किया है।पत्रकारिता का सफर (Experience) डेढ़ दशक लंबे अपने करियर में कुमार गौरव ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया के विभिन्न आयामों में काम किया है। उनकी विशेषज्ञता राजनीतिक विश्लेषण (Political Analysis) और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म (Investigative Journalism) में है। बिहार की जटिल राजनीति को सरल भाषा में आम जनता तक पहुँचाना उनकी सबसे बड़ी खूबी है।विशेषज्ञता और कौशल (Expertise) संपादकीय नेतृत्व: 22Scope की संपादकीय टीम का मार्गदर्शन और खबरों की सत्यता सुनिश्चित करना।क्षेत्रीय पकड़: मगध और भोजपुरी बेल्ट की सांस्कृतिक और राजनीतिक समझ।तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग: भ्रामक खबरों के दौर में केवल प्रमाणित और निष्पक्ष डेटा पर आधारित लेख लिखना।कुमार गौरव का संदेश "पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है। 22Scope के माध्यम से मेरा प्रयास है कि हम बिहार और झारखंड के हर कोने की उस आवाज को मंच दें, जो अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में दब जाती है। निष्पक्षता ही हमारी शक्ति है।"
spot_imgspot_img

Bihar NEET Protest : राजधानी पटना सहित बिहार के हर जिले में दिखा बंद का असर, विपक्षी पार्टियों ने किया समर्थन

पटना : राज्य के विभिन्न जिलों में होते ऊग्र प्रदर्शन के बीच आज यानी 25 जुलाई को बिहार बंद का आह्वान किया गया है।...

खुद को 112 का हेड बताकर बुजुर्ग दुकानदार के साथ किया गाली-गलौज, पुलिस ने कहा- आरोपी की की जा रही है पहचान

गयाजी : गयाजी जिले के शेरघाटी में एक बुजुर्ग दुकानदार के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया...

पीयूष कुमार का सफल रेस्क्यू, DM ने NDRF, SDRF व प्रशासन की टीम को किया सम्मानित

गयाजी : गयाजी जिले के गुरपा के रघुनगर में 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरे तीन वर्षीय पीयूष कुमार का सफल रेस्क्यू करने वाली...