बिहार के SC-ST छात्रों के लिए बड़ी खबर, विदेश में पढ़ाई का रास्ता आसान

पटना : राज्य सरकार की ओवरसीज योजना के तहत विदेश जाने वाले बिहार के अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। बिहार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और भारत सरकार के विभागीय सचिव से बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न राजकीय योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस मुलाकात के दौरान अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री के प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री ने अपनी सहमति जताई है।

SC-ST छात्रों के लिए बड़ी पहल

बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के समक्ष नेशनल ओवरसीज स्कीम के तहत विदेश जाने वाले बिहार के एससी-एसटी छात्र-छात्रों को छात्रवृत्ति देने पर अपना प्रस्ताव पेश किया, जिसपर केंद्रीय मंत्री ने अपनी सहमति व्यक्त कर दी है। एससी-एसटी कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने बच्चों के शैक्षणिक उत्थान के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बच्चों के नए छात्रावास की जरुरत बताई। इसके लिए केंद्र सरकार से उन्होंने 3.5 से चार लाख रुपए प्रति छात्र (छात्रावास निर्माण के लिए) के दर से रुपए आवंटन करने की मांग रखी, (एक सौ छात्रों के लिए चार करोड़ और दो सौ छात्रों के लिए आठ करोड़) जिसकी केंद्रीय मंत्री ने प्रशंसा करते हुए अपनी सहमति व्यक्त की।

SC ST Students 1 22Scope News

शिक्षा में बराबरी की ओर कदम

साथ ही एससी-एसटी मंत्री ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष ‘प्रधानमंत्री अजेय योजना’ के तहत 40 प्रतिशत अथवा 500 एससी की आबादी से अधिक वाले गांवों के लिए प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम के तहत 20 लाख रुपए प्रति ग्राम (गैप फिलिंग) राशि देने की बात कही। इस प्रस्ताव पर भी केंद्रीय मंत्री ने सहमति जताई। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा ‘गांव विकास योजना’ का चुनाव कर राज्य सरकार से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजें ताकि अनुशंसाओं के आधार पर एससी-एसटी टोलों में सोलर लाइट इंफ्रास्ट्रक्चर एवं अन्य विकासात्मक योजनाओं को शामिल किया जा सके।

यह भी पढ़े : अब बिहार के कलाकारों को मिलेगी आर्थिक सुरक्षा, पेंशन योजना से बदलेगी जिंदगी…

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...