Crime News: बढ़ती चोरी-लूट से दहशत, ज्वेलरी लूट का डेढ़ माह बाद भी नहीं खुलासा

Crime News: अनगड़ा में ज्वेलरी लूट, चोरी और छिनतई की घटनाएं बढ़ीं, 26 लाख की लूट का खुलासा नहीं, लोग दहशत में।


Crime News : अनगड़ा थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी, छिनतई और लूट की घटनाओं ने व्यवसायियों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना दिया है। हालात ऐसे हैं कि लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, जबकि पुलिस अब तक कई बड़ी घटनाओं का खुलासा नहीं कर सकी है।

Crime News: ज्वेलरी लूट का अब तक नहीं हुआ खुलासा

अनगड़ा थाना क्षेत्र की अब तक की सबसे बड़ी ज्वेलरी लूट की घटना को डेढ़ माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है। 5 दिसंबर 2025 को गोंदलीपोखर स्थित रुचि ज्वेलर्स से दिनदहाड़े दो बाइक सवार अपराधियों ने करीब 26 लाख रुपये के गहनों की लूट की थी। इस मामले में पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड और कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।

Crime News: चोरी और छिनतई की घटनाओं में लगातार इजाफा

अनगड़ा थाना क्षेत्र में चोरी और छिनतई की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। 17 जनवरी 2026 को जोन्हा में एक ही रात तीन दुकानों से करीब एक लाख रुपये की संपत्ति की चोरी हुई, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। इसके बाद 20 जनवरी को बेड़वारी निवासी कुलदीप साहू के घर से दिनदहाड़े ताला तोड़कर कार और स्कूटी की चोरी कर ली गई। इन घटनाओं के अलावा भी कई घरों में चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिली है।


Key Highlights

• अनगड़ा में 26 लाख की ज्वेलरी लूट का डेढ़ माह बाद भी खुलासा नहीं

• चोरी और छिनतई की घटनाओं में लगातार वृद्धि

• दुकानदार और ग्रामीण दहशत में

• किराये के मकानों में रहने वाले परिवार असुरक्षित

• पुलिस ने जल्द खुलासे का दावा किया


Crime News: दहशत में व्यवसायी और किरायेदार परिवार

लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से गोंदलीपोखर के दुकानदार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं किराये के मकानों में रहने वाले परिवारों में भय का माहौल है। पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि लूट और चोरी की घटनाओं के उद्भेदन को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली उदासीन नजर आ रही है, जिससे आम नागरिक और व्यवसायी वर्ग चिंतित हैं। दुकानदार पंकज कुमार महतो ने भी कहा कि चोरी और छिनतई की बढ़ती घटनाओं से व्यापारियों की चिंता लगातार बढ़ रही है।

Crime News: पूरी पूंजी लुटेरों के हाथ चली गई

रुचि ज्वेलर्स के संचालक शेखर सोनी ने कहा कि ज्वेलरी लूट की घटना ने उनके व्यापार को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। पूरी पूंजी लुटेरों के हाथ चली गई और अब तक पुलिस अपराधियों को नहीं खोज सकी है। ऐसे में व्यापार को फिर से खड़ा करना बेहद मुश्किल हो गया है।

Crime News: क्या अनगड़ा बनता जा रहा है नया क्राइम जोन

पिछले डेढ़ माह में ज्वेलरी लूट, दुकानों में चोरी और दिनदहाड़े वाहन चोरी की घटनाओं ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या अनगड़ा अपराधियों के लिए नया क्राइम जोन बनता जा रहा है। 5 दिसंबर की 26 लाख की ज्वेलरी लूट, 17 जनवरी की दुकानों में चोरी और 20 जनवरी को दिनदहाड़े कार व स्कूटी चोरी ने लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Crime News: पुलिस का दावा जल्द होगा खुलासा

अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने कहा कि चोरी और छिनतई की घटनाओं के उद्भेदन को लेकर पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने किरायेदारों से अपील की है कि छुट्टी पर जाने से पहले थाना को सूचना दें और संभव हो तो घरों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। थाना प्रभारी ने दावा किया कि ज्वेलरी लूट सहित अन्य मामलों का जल्द खुलासा किया जाएगा।

 

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!