77वां गणतंत्र दिवसः धनबाद में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस, उपायुक्त आदित्य रंजन ने फराया तिरंगा

Dhanbad: जिले में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य समारोह जिला के रणधीर वर्मा स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

ध्वजारोहण के बाद उपायुक्त ने परेड का निरीक्षण किया। परेड में जिला पुलिस, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, एनसीसी और महिला बटालियन के जवानों ने अनुशासन और शौर्य का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित कर जिला प्रशासन ने उनके बलिदान को नमन किया।

छात्रों और कर्मियों को किया गया सम्मानित:

गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मैट्रिक एवं इंटर प्री-बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग और ट्रैफिक विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विकास योजनाओं की झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र:

समारोह में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। डीआरडीए, डीएमएफटी, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग और शिक्षा विभाग की झांकियों के माध्यम से जिले में संचालित विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

विकास कार्यों की दी जानकारी:

अपने संबोधन में उपायुक्त आदित्य रंजन ने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा धनबाद जिले में संचालित विकास योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वहीं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्टः अनिल पांडे

 

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...