Gaya- सेक्स पीड़िता से सेक्स संबंध बनाने की डिमांड करने के आरोप में डेल्हा थाना प्रभारी को जेल भेजा गया.
बताया जा रहा है कि यौन पीड़िता ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवायी थी,
लेकिन थानेदार इस मामले में कार्रवाई के बदले पीड़िता से ही यौन संबंध बनाने की मांग कर रहा था.
पीड़िता ने इस साक्ष्य के रुप में कई वीडियो कोर्ट में पेश किया था.
इसी वीडियो और अन्य साक्ष्य को सजा का पर्याप्त आधार मानते हुए को दरोगा को जेल भेज दिया.
आरोपी दरोगा खुद ही इस केस का अनुसंधानकर्ता था. उसके द्वारा पीड़िता को धमकी दी रखी थी कि डिमांड पूरी नहीं करने पर केस को उलट दिया जाएगा.
पीड़िता द्वारा सेक्स डिमांड पूरा नहीं करने पर आरोपी के पक्ष में रिपोर्ट पेश कर दिया गया.
थक हार कर पीड़िता ने एसएसपी हरप्रीत कौर से मिलकर न्याय की गुहार लगायी थी.
इसके बाद महिला थाना अध्यक्षा रविरंजना कुमारी को जांच का प्रभार सौंपा गया. आगे की जांच में पीड़िता द्वारा प्रस्तुत आडियो और वीडियो क्लिप सही पाया गया था.
रिपोर्ट- आशिष
आप इसे भी पढ़ सकते हैं

















