सेक्स पीड़िता से सेक्स की डिमांड करना पड़ा महंगा, दरोगा को खानी पड़ी हवालात की हवा

 Gaya- सेक्स पीड़िता से सेक्स संबंध बनाने की डिमांड करने के आरोप में डेल्हा थाना प्रभारी को जेल भेजा गया.

बताया जा रहा है कि यौन पीड़िता ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवायी थी,

लेकिन थानेदार इस मामले में कार्रवाई के बदले पीड़िता से ही यौन संबंध बनाने की मांग कर रहा था.

पीड़िता ने इस साक्ष्य के रुप में कई वीडियो कोर्ट में पेश किया था.

इसी वीडियो  और अन्य साक्ष्य को सजा का पर्याप्त आधार मानते हुए को दरोगा को जेल भेज दिया.

आरोपी दरोगा खुद ही इस केस का अनुसंधानकर्ता था.  उसके द्वारा पीड़िता को धमकी दी रखी थी कि डिमांड पूरी नहीं करने पर केस को उलट दिया जाएगा.

पीड़िता द्वारा सेक्स डिमांड पूरा नहीं करने पर आरोपी के पक्ष में रिपोर्ट पेश कर दिया गया.

थक हार कर पीड़िता ने एसएसपी हरप्रीत कौर से मिलकर न्याय की गुहार लगायी थी.

इसके बाद महिला थाना अध्यक्षा रविरंजना कुमारी को जांच का प्रभार सौंपा गया. आगे की जांच में पीड़िता द्वारा प्रस्तुत आडियो और वीडियो क्लिप सही पाया गया था.

रिपोर्ट- आशिष 

आप इसे भी पढ़ सकते हैं

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...