Advertisment

श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो व ट्रक की भीषण टक्कर, महिला श्रद्धालु की मौत, 5 से अधिक घायल

गोपालगंज : जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोन्हवा मोड़ के पास एनएच-27 पर श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और एक ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बोलेरो में सवार एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस घटना में पांच से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवर तड़के उस समय हुई, जब घना कुहासा छाया हुआ था।

मृतक महिला की पहचान दुर्गापति देवी के रूप में हुई है

मृतक महिला की पहचान दुर्गापति देवी के रूप में हुई है, जो हीरालाल शर्मा की पत्नी थीं। हादसे में घायल श्रद्धालुओं में भागमनी देवी, सुभावती देवी, गुला देवी और हीरालाल शर्मा शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया है।

Gopalganj Acc 1 22Scope News

सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के बहीरा बारी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं

बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के बहीरा बारी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। ये सभी पूर्वी चंपारण के अरेराज धाम में जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कोन्हवा मोड़ के पास घने कुहासे के कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Gopalganj Acc 22Scope News

कोन्हवा मोड़ के पास बीते 72 घंटे में यह तीसरा बड़ा हादसा है

गौरतलब है कि कोन्हवा मोड़ के पास बीते 72 घंटे में यह तीसरा बड़ा हादसा है। इन तीन घटनाओं में अब तक कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद एनएच-27 पर सुरक्षा व्यवस्था, संकेतक बोर्ड, स्ट्रीट लाइट और ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर न तो एनएचएआई और न ही परिवहन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम उठाया गया है। स्थानीय लोगों में लगातार हो रहे हादसों को लेकर आक्रोश है।

उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए होते, तो इन जानलेवा दुर्घटनाओं को रोका जा सकता था। अब देखना यह है कि प्रशासन और संबंधित विभाग कब जागते हैं और इस खतरनाक मोड़ पर हादसों को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई करते हैं।

यह भी पढ़े : मोकामा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, दो गाड़ियों में टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल…

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Bhavana Kanth FCL Course: भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, Fighter...

Bhavana Kanth FCL Course: बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर ब्लॉक के बाउर गाँव की रहने वाली भारतीय वायु सेना की फाइटर पायलट भावना...

Jio OTT Pass: सालभर OTT के लिए अब 2400 नहीं, सिर्फ...

Jio OTT Pass नई दिल्ली: मनोरंजन पसंद करने वाले Jio सब्सक्राइबर्स के लिए, कंपनी ने ज़्यादा वैलिडिटी वाले नए OTT पास पेश किए हैं।...

Araria Industries Department GM Arrest: अररिया में Vigilance का बड़ा एक्शन,...

Araria Industries Department GM Arrest: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने बिहार के अररिया जिले में उद्योग विभाग के जनरल मैनेजर...