मजदूरी विवाद बना जातीय हिंसा, SC/ST एक्ट के तहत एक ही गांव के 70 नामजद, 150 ब्राह्मण पर प्राथमिकी दर्ज

दरभंगा : जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव में मजदूरी के बकाया पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद अब जातीय टकराव का रूप ले चुका है। 30 जनवरी से शुरू हुए इस मामले में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और घर में घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घर निर्माण के बकाया की मांग को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव और झड़प की स्थिति दिखाई दे रही है। अबतक इस मामले में 12 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। जिसकी पुष्टि खुद दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) जगुनाथ रेड्डी ने किया है। आरोप है कि 30 जनवरी को हेमकांत झा के बहन-बहनोई के रास्ते से गुजरने के दौरान कैलाश पासवान ने मजदूरी के बकाया लगभग दो लाख 47 हजार रुपए की। मांग को लेकर उनकी बाइक रोक दी, जिसके बाद कहासुनी, धक्का-मुक्की हुई।

ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बावजूद विवाद बढ़ता गया व बाद में पंचायत के दौरान भी तनाव बना रहा

ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बावजूद विवाद बढ़ता गया और बाद में पंचायत के दौरान भी तनाव बना रहा। 31 तारीख को पासवान और ब्राह्मण समुदाय के बीच हिंसक झड़प में बदल गया। ब्राह्मण समुदाय के लोगों पर आरोप है कि बड़ी संख्या में पासवान टोला पर हमला कर दिए। दुकान घर का सामन और 11 लोगों को जख्मी कर दिया। जिसमें से आठ लोग डीएमसीएच में इलाजरत हैं। वहीं पीड़ित बिक्रम पासवान ने कहा कि मजदूरी मांगने पर दबंगों ने हमारे घरों में घुसकर हमला कर दिया। जिसमें 11 लोग घायल हुए हैं। जिसमें आठ लोगों का इलाज फिलहाल डीएमसीएच में चल रहा है।

Darbhanga SSP 1 22Scope News

‘केरल में हेमंत झा ने उनके भाई से काम करवाया था’

वहीं उन्होंने बताया कि केरल में हेमंत झा ने उनके भाई से काम करवाया था। जिसका पैसा लगभग आठ सालों से बकाया था। जिसकी मांग लगातार हमारे भाइयों के द्वारा किया जा रहा था। इस आक्रोश में इन लोगों ने हम लोगों पर गाली-गलौज करते हुए हमला कर घायल कर दिया है। वहीं उन्होंने सरकार से न्याय की मांग की है और सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि पैसा के लेनदेन को लेकर ये विवाद हुआ है। 30 तारीख को इस मामले को लेकर पंचायत भी हुआ था।

Darbhanga SSP 2 22Scope News

पंचायत के दौरान भी नोकझोक की घटना घटी थी, 31 तारीख को एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्षों के घरों में घुसकर मारपीट की घटना की गई

पंचायत के दौरान भी नोकझोक की घटना घटी थी। लेकिन 31 तारीख को एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्षों के घरों में घुसकर मारपीट की घटना की गई। घटना के बाद मामला दर्ज किया गया है। बिरौल डीएसपी और एसडीओ व अन्य पदाधिकारी के द्वारा लगातार शांति समिति की बैठक की गई है। साथ ही गांव में अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर इलाको की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। वहीं एसएसपी ने कहा कि इस मामले में जो निर्दोष होंगे। उनका नाम हटाया जाएगा।

Darbhanga SSP 22Scope News

यह भी पढ़े : दरभंगा जिला में SC/ST ऐक्ट के तहत अनोखा मामला हुआ दर्ज , गांव के सभी ब्राह्मणों को बनाया अभियुक्त…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...