बाइक चोर गिरोह को पकड़ने गयी पुलिस पर टूटा अपराधियों का कहर

बाइक चोर गिरोह को पकड़ने गयी पुलिस पर टूटा अपराधियों का कहर

Bokaro– बाइक चोरों को पकड़ने गयी पुलिस पर बाइक चोर अपराधियों ने चाकू, लाठी और डंडे से हमला कर दिया.

हमले में सिटी दरोगा पवन कुमार को कान के पास चाकू लगी है,

जबकि सेक्टर 12 के कर्मी राजेश यादव और रमन कुमार को लाठी डंडे से बूरी तरह पीटा गया.

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार होते ही अपराधी इस कदर उग्र हो गए कि पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया.

पुलिस कर्मियों को जरा भी विश्वास नहीं था कि उन पर हमला किया जा सकता है.

तीनों  ही गंभीर रुप से घायल है. घायल पुलिस कर्मियों को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

नदी में कूद कर भागने में सफल रहे अपराधी 

पुलिस पर हमला कर अपराधी नदी में कूद कर भागने में सफल रहे.

बाद में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है.

घायल दरोगा पवन कुमार ने बताया कि पुलिस बाइक चोर अपराधियों को पकड़ने गायघाट गयी थी.

अपराधियों को पकड़ते ही स्थानीय लोग भी अपराधियों के पक्ष में उतर गएं,

इसके बाद अपराधी और स्थानीय लोगों  ने पुलिस पर हमला कर दिया. पुलिस अन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्दी ही सभी आरोपियों को गिरफ्तारा कर लिया जाएगा.

रिपोर्ट-चुमन कुमार

सुप्रसिद्ध डॉक्टर समीर के धनबाद छोड़ने के बाद रंगदारी की मांग से परेशान होकर बोकारो के शिवम अस्पताल में लगा ताला

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Pakur Railway Station Security: प्लेटफार्म पर मवेशियों की एंट्री रोकने के...

Pakur Railway Station Security: रेलवे स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर आवारा पशुओं के प्रवेश को रोकने के लिए रेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने...

Pakur Congress Monthly Meeting: संगठन की मजबूती से लेकर मतदाता अधिकार...

Pakur Congress Monthly Meeting: जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष कुमार सरकार के नेतृत्व में आयोजित...

Jharkhand High Court: संताल समाज में बेटियों को पैतृक संपत्ति से...

 झारखंड हाईकोर्ट ने संताल समाज में बेटियों के पैतृक संपत्ति अधिकार पर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि परंपरा के नाम पर...