पटना सहित बिहार के कई जिलों के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस अलर्ट

पटना सिटी/औरंगाबाद/भागलपुर : राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिलों को बम से उड़ाने की घमकी मिली है। पटना सहित बिहार पुलिस इसको लेकर अलर्ट मोड पर है। राजधानी पटना के सिविल कोर्ट, पटना सिटी के व्यवहार न्यायालय, भागलपुर और औरंगाबाद के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सभी जगहों पर पुलिस के अला अधिकारी पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

पटना सिटी के व्यवहार न्यायालय को उड़ाने की मिली धमकी, खाली कराया गया कोर्ट परिसर

पटना सिटी के व्यवहार न्यायालय को खाली करवाया गया। बम के अफवाह के चलते सारे न्यायालय परिसर को खाली करवा दिया गया है। यह चौथी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बम की अफवाह फैलाई गई है। एहतियात के तौर पर प्रशासन मौजूद है। कोर्ट परिसर की जांच भी की जा रही है। वहीं फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया। वहीं प्रशासन को 10:30 बजे कोर्ट परिसर खाली करवाने की सूचना आई थी। उसी के मद्देनजर देखते हुए लोगों ने कोर्ट आने से रोका गया। वहीं तमाम जज लोग भी अपने चैंबर्स खाली कर चुके हैं।

Patna City Court 2 22Scope News

पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है

वहीं प्रशासन की टीम जांच पड़ताल इधर-उधर घूम रही है और जांच पड़ताल भी कर रही है। अफवाह का बाजार गर्म है। वकीलों में आक्रोश है कि बार-बार इस तरह अफवाह फैलाया जा रहा है। लोगो का काम प्रभावित हो रहा है। कोर्ट परिसर में लोग दूर-दूर से आते हैं। इस हरकत से लोग परेशान हैं। पुलिस अपने तरीके से जांच कर रही है। वहीं पटना सिटी व्यवहार न्यायालय की अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष और महासचिव सहित अन्य पदाधिकारी भी आक्रोश में है। इन लोगों का कहना है कि बार-बार यह हरकत जो किया जा रहा है इस पर कार्रवाई होना चाहिए। इस तरह की खिलवाड़ पर रोक लगनी चाहिए।

Patna City Court 1 22Scope News

औरंगाबाद कोर्ट में को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी

पटना के बाद बिहार के औरंगाबाद जिले के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिससे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बम की धमकी मिलने से कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया। प्रधान जिला जज को मेल आया था। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। औरंगाबाद कोर्ट परिसर में सोमवार के 12 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब प्रधान जिला जज के मेल पर यह संदेश आया कि औरंगाबाद कोर्ट में बम है। मेल पढ़ते ही जिला जज ने पूरे परिसर को खाली करने का आदेश दिया और सभी अधिवक्ताओं तथा कोर्ट में सोनी अपनी तारीख पर आए लोगों से सहयोग की अपील की। कोर्ट परिसर में बम की सूचना पर अफरा-तफरी मच गई और देखते देखते पूरा कोर्ट परिसर खाली हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ता कोर्ट परिसर पहुंचा और बम की तलाश में जुट गई।

Aurangabad Court 22Scope News

भागलपुर सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी

भागलपुर सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। नवगछिया कोर्ट और कहलगांव अनुमंडल कोर्ट की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। सिविल कोर्ट के ईमेल पर ईमेल के जरिए ये धमकी भेजी गई है। जिसके बाद कोर्ट के एडमिनिस्ट्रेटिव इंचार्ज ने भागलपुर नवगछिया कहलगांव के बार एसोसिएशन को पत्र लिख जानकारी दी है। धमकी के बाद कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बम निरोधी दस्ता भी ईमेल भेजने वालों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है न हो उसका कुछ पता चल सका है।

Bha Court 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई टली, अभी रहेंगे बेऊर जेल…

उमेश चौबे, राजीव ठाकुर और रुपेश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!