मोतिहारी में भीषण हादसा, अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे एक घर में घुसा, उपचालक की मौत

मोतिहारी : मोतिहारी के केसरिया प्रखंड में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एनएच-74 पर अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे एक घर में घुस गया। इस दुर्घटना में ट्रक के उपचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक केसरिया की ओर जा रहा था। कुशहर गांव के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने अचानक साइड लिया, जिससे ट्रक चालक घबरा गया और वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्रक नागेश्वर शाह के घर की बाउंड्री तोड़कर सीधे मकान में जा घुसा।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक ने सड़क किनारे लगे दो पेड़ों को भी उखाड़ दिया

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक ने सड़क किनारे लगे दो पेड़ों को भी उखाड़ दिया। बाउंड्री ध्वस्त होने के बाद ट्रक मकान से टकराया, जिससे उसका केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक और उपचालक दोनों केबिन में बुरी तरह फंस गए थे। घटना की सूचना मिलते ही केसरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद ग्राइंडर कटर की मदद से ट्रक के केबिन को काटकर दोनों को बाहर निकाला गया।

Motihari Acc 1 1 22Scope News

बचाव कार्य के दौरान उपचालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी

बचाव कार्य के दौरान उपचालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र निवासी मासूम के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल चालक गौरी आलम को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। गनीमत रही कि जिस स्थान पर ट्रक ने टक्कर मारी, वहां आमतौर पर दर्जनों लोग बैठे रहते हैं, लेकिन हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। घर के सभी सदस्य दूसरे कमरे में थे, जिससे वे सुरक्षित बच गए। केसरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घायल चालक का इलाज अस्पताल में जारी है।

Motihari Acc 2 22Scope News

यह भी पढ़े : स्कूली बच्चों को लेकर टूर के लिए पटना जा रही बस ट्रक से टकरायी, दो शिक्षक की मौत, 10 बच्चे घायल…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Ayushman Payment Crisis Jharkhand: अस्पतालों के 30 करोड़ बकाया, इलाज पर...

 झारखंड में आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों को क्लेम भुगतान में देरी, 30 करोड़ तक बकाया, मरीजों की भर्ती प्रभावित।Ayushman Payment Crisis Jharkhand रांची:...

Train Waiting List Surge: महंगे Airfare का असर, Ranchi से प्रीमियम...

रांची से प्रीमियम ट्रेनों में बढ़ी भीड़, एयरफेयर महंगा होने से ट्रेन टिकट पर लंबी वेटिंग। जानें किस ट्रेन में कितनी प्रतीक्षा सूची।Train Waiting...

Ranchi Water Crisis 2026: रिकॉर्ड बारिश के बाद भी पानी की...

 रांची में रिकॉर्ड बारिश के बावजूद अप्रैल में पानी संकट गहराया। 17 वार्डों में टैंकर से सप्लाई, कई इलाकों में बोरवेल फेल।Ranchi Water Crisis...

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Banka Road Accident: कार-बाइक की भीषण टक्कर में 3 की मौत,...

बांका के बेलहर में कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत, कई घायल। पुलिस जांच में जुटी, घायलों को...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img